• February 2, 2026

ट्रंप के टैरिफ घटाने के ऐलान पर PM मोदी की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

ट्रंप के टैरिफ घटाने के ऐलान पर PM मोदी की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
Share

अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से 18 फीसदी टैरिफ घटाने का ऐलान किया, जिस पर पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. पीएम मोदी ने कहा कि आज अपने प्यारे दोस्त राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बहुत अच्छा लगा और खुशी है कि अब मेड इन इंडिया प्रोडक्ट्स पर टैरिफ 18 फीसदी कम हो जाएगा. पीएम ने कहा कि इस शानदार घोषणा के लिए भारत के 1.4 अरब लोगों की तरफ से राष्ट्रपति ट्रंप को बहुत-बहुत धन्यवाद.

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र एक साथ काम करते हैं तो इससे हमारे लोगों को फायदा होता है और आपसी फायदे वाले सहयोग के लिए बहुत सारे मौके खुलते हैं. वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का नेतृत्व बहुत जरूरी है. भारत शांति के लिए उनके प्रयासों का पूरा समर्थन करता है. मैं अपनी पार्टनरशिप को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं.’

ट्रंप ने पीएम मोदी से फोन पर की बात 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (2 फरवरी 2026) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की. इस बातचीत में दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों को लेकर चर्चा हुई. इनमें व्यापार समेत अन्य मुद्दे शामिल रहे. इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पर प्रधानमंत्री मोदी से हुई बातचीत को लेकर एक विस्तृत बयान जारी किया. ट्रंप ने लिखा, ‘आज सुबह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करना मेरे लिए सम्मान की बात थी. वह मेरे सबसे अच्छे मित्रों में से एक हैं और अपने देश के एक शक्तिशाली और सम्मानित नेता हैं.’

ट्रेड डील पर बनी सहमति: ट्रंप

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी के अनुरोध और आपसी मित्रता के तहत भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापार समझौते पर सहमति बन गई है. इसके तहत अमेरिका भारत पर लगाए जाने वाले पारस्परिक टैरिफ को 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी करेगा, जबकि भारत अमेरिका के खिलाफ अपने टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं को शून्य तक लाने की दिशा में आगे बढ़ेगा. ट्रंप के अनुसार भारत रूस से तेल खरीदना बंद करेगा और अमेरिका-वेनेजुएला से खरीदेगा.




Source


Share

Related post

US-Iran War News LIVE: Explosions Rock Multiple Iranian Cities As US Announces New Wave Of Strikes

US-Iran War News LIVE: Explosions Rock Multiple Iranian…

Share US Iran War News LIVE Updates: Explosions rocked multiple Iranian cities, according to several Iranian state media…
‘If someone dies …. ‘: Delhi Police probes alleged chats ahead of CJP’s ‘Sansad Chalo’ march

‘If someone dies …. ‘: Delhi Police probes…

Share Cockroach Janata Party (CJP) supporters during a protest march, at Sansad Marg, in New Delhi (Picture credit:…
HC allows Sonam Wangchuk’s transfer to private hospital amid hunger strike; Centre says ‘no objection’

HC allows Sonam Wangchuk’s transfer to private hospital…

Share Educationist and activist Sonam Wangchuk NEW DELHI: Scientist and activist Sonam Wangchuk on Tuesday received permission from…