• March 13, 2025

IPL से पहले दिखा राहुल द्रविड़ का फौलादी इरादा, हर कोई कर रहा तारीफ

IPL से पहले दिखा राहुल द्रविड़ का फौलादी इरादा, हर कोई कर रहा तारीफ
Share

Rahul Dravid Viral Video: राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच राहुल द्रविड़ अपने जमाने के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों मे गिने जाने जाते हैं. राहुल द्रविड़ अपनी बल्लेबाजी तकनीक के अलावा मजबूत मानसिकता के लिए जाते हैं. बहरहाल, अब राहुल द्रविड़ के फौलदी इरादे ऑफ द फील्ड देखने को मिल रहे हैं. दरअसल, आईपीएल सीजन शुरू होने से पहले राहुल द्रविड़ बैसाखी के सहारे ग्राउंड पहुंच गए. इस दौरान उन्होंने अपनी टीम की तैयारियों को परखा. राहुल द्रविड़ दर्द से कराह रहे थे, लेकिन इसके बावजूद राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों के हर सवाल का जवाब देते रहे.

राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी तक हो गए हैरान-

इतना ही नहीं, अपने हेड कोच के इस जज्बे को देखने के बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों के मन में मचे कौतुहल का पता उनके चेहरे के हाव-भाव से साफ जाहिर हो रहा था. उस हालात में राहुल द्रविड़ को देखने के बाद हर कोई हैरान-परेशान था. वहीं, सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस का कहना है कि भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने के बाद राहुल द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल चैंपियन बनाकर ही दम लेंगे. राजस्थान रॉयल्स ने अपने एक्स हैंडल से राहुल द्रविड़ के बैसाखी पर चलकर प्रैक्टिस एरिया तक पहुंचने का वीडियो शेयर किया है.

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

राजस्थान रॉयल्स के वीडियो में देखा जा सकता है कि राजस्थान रॉयल्स की प्रैक्टिस में पहुंचकर राहुल द्रविड़ पहले तो सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाते हैं. इसके बाद रियान पराग के साथ बातचीत करते हैं. रियान पराग के बाद राहुल द्रविड़ अपनी टीम के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल के पास पहुंचते हैं. बहरहाल, सोशल मीडिया पर राहुल द्रविड़ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. क्रिकेट फैंस राहुल द्रविड़ के जज्बे को सलाम कर रहे हैं. साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

Happy Birthday Siraj: घातक गेंदबाजी से बल्लेबाजों की हालत कर देते हैं खराब, DSP सिराज के नाम दर्ज हैं तीन बडे़ रिकॉर्ड




Source


Share

Related post

Neil MacRae on Netherlands women’s historic T20 World Cup journey and Associate cricket challenges

Neil MacRae on Netherlands women’s historic T20 World…

Share For the Netherlands women, making it to the T20 World Cup in England was a big achievement.…
ENG vs. IND ODIs | We are in the results business and have to win games, says Brook

ENG vs. IND ODIs | We are in…

Share Giving due credit: Brook was vocal about McCullum’s contribution as a Test coach. | Photo Credit: AP England’s white-ball captain…
India Vs England Live Score, 5th T20I: Iyer Out For 28, IND 110/3 After 10.1 Overs In 258-Run Chase

India Vs England Live Score, 5th T20I: Iyer…

Share Indian cricket team vs England cricket team, 5th T20I, LIVE: Jos Buttler and Harry Brook unleashed absolute mayhem…