• September 28, 2023

दादा धर्मेंद्र से एक्टिंग नहीं सीख पाए राजवीर देओल, चाचा अभय के चलते बढ़ा एक्टिंग में इंटेरेस्ट

दादा धर्मेंद्र से एक्टिंग नहीं सीख पाए राजवीर देओल, चाचा अभय के चलते बढ़ा एक्टिंग में इंटेरेस्ट
Share

Rajveer Deol On Acting Skills: सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल के बाद अब उनके छोटे बेटे बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार है. उनकी फिल्म ‘दोनों’ बहुत जल्द रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म में उनके साथ पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा लीड एक्ट्रेस के रोल में दिखाई देंगी. फिल्म की रिलीज से पहले राजवीर देओल ने अपनी एक्टिंग स्किल्स को लेकर बात की है खुलासा किया है कि उन्होंने अपने चाचा अभय देओस से एक्टिंग सीखी है.

आजतक में छपी खबर के मुताबिक राजवीर बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे. उन्होंने बताया कि उनके लिए अपने दादा धर्मेंद्र को एक्टिंग प्रोसेस समझाना काफी मुश्किल था और यही वजह है कि वे उनसे एक्टिंग नहीं सीख पाए. राजवीर अपने चाचा अभय देओल के काफी करीब हैं और इसके लिए उन्होंने उनकी मदद ली.


अभय ने की एक्टिंग में मदद
राजवीर ने कहा, ‘दादाजी के लिए आज के दौर और बिग लीजेंड्स को समझना मुश्किल है. क्योंकि उनका दौर अलग था और आज का दौर अलग है. उनकी अपनी प्रॉब्लम्स थीं. इस मामले में मैं अभय चाचा से ज्यादा रिलेट कर सकता हूं.’ राजवीर ने यह भी कहा कि अभय देओल ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री की अलग-अलग सच्चाई से रुबरू कराया है. उनकी वजह से ही राजवीर का एक्टिंग में इंटेरेस्ट आया है. राजवीर ने यह दावा भी किया है कि उनकी एक्टिंग में फैंस को अभय की झलक देखने को मिलेगी.

5 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म ‘दोनों’
बता दें कि राजवीर देओल की फिल्म ‘दोनों’ 5 अक्टूबर को रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म में देव और मेघना की लव स्टोरी दिखाई गई है जो पहली बार अपने दोस्तों की शादी में मिलते हैं. राजवीर देव का किरदार निभाने वाले हैं जिसका ब्रेकअप हो जाता है. ऐसे में उसकी मुलाकात एक टूटे दिल वाली लड़की मेघना से होती है और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है. 

ये भी पढ़ें: Vijay Deverakonda ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड Rashmika Mandanna को दी Animal के लिए बधाई, Ranbir Kapoor को बताया फेवरेट




Source


Share

Related post

उदय चोपड़ा की दमदार वापसी, ‘अल्फा’ के क्रेडिट्स में दिखा एक्टर का नाम, संभाली ये जिम्मेदारी

उदय चोपड़ा की दमदार वापसी, ‘अल्फा’ के क्रेडिट्स…

Share Uday Chopra: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर और प्रोड्यूसर उदय चोपड़ा पिछले लंबे समय से लाइमलाइट से दूर…
विरोध प्रदर्शन, सत्ता की हनक और गुरबत से जूझता PoK, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की कहानी

विरोध प्रदर्शन, सत्ता की हनक और गुरबत से…

Share Know More About POK: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी पीओके में 27 जुलाई को विधानसभा चुनाव…
NEET UG 2026: नीट रीएग्जाम पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की NTA अधिकारियों से मीटिंग

NEET UG 2026: नीट रीएग्जाम पर शिक्षा मंत्री…

Share Dharmendra Pradhan on NEET Exam 2026: नीट यूजी पेपर लीक मामले में इस्तीफे की मांग के बीच…