• February 18, 2024

राजकोट टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया से जुड़ जाएंगे रविचंद्रन अश्विन, BCCI ने दिया अहम अपडेट

राजकोट टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया से जुड़ जाएंगे रविचंद्रन अश्विन, BCCI ने दिया अहम अपडेट
Share

Ravichandran Ashwin: रविचंद्रन अश्विन राजकोट टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया को ज्वाइन कर लेंगे. फैमिली इमरजेंसी के चलते अश्विन मुकाबले के बीच से दूर रहे थे. बीसीसआई ने अश्विन को लेकर अहम अपडेट दिया है. मुकाबले के दूसरे दिन के बाद अश्विन ने अस्थायी तौर पर मुकाबले से अपना नाम वापस ले लिया था. 

अब बीसीसीआई ने बताया कि अश्विन और टीम मैनेजमेंट इस बात की पुष्टि कर दी है कि वो चौथे दिन एक्शन में वापस आ जाएंगे और चल रहे टेस्ट में योगदान देना जारी रखेंगे.

बीसीसीआई ने आगे कहा कि टीम मैनेजमेंट, प्लेयर्स, मीडिया और फैंस ने परिवार की अहमियत को प्राथमिकता के रूप में स्वीकार करते हुए काफी समझदारी और सहानुभूति दिखाई. टीम और उसके समर्थक इस मुश्किल वक़्त के दौरान अश्विन के समर्थन में एकजुट रहे और मैनेजमेंट मैदान पर उनका वापस स्वागत करने के लिए खुश है.

आगे इस बात का भी जिक्र किया गया कि अश्विन और उनके परिवार ने प्राइवेसी की गुज़ारिश की है क्योंकि वो इस मुश्किल भरे वक़्त से गुज़रे हैं. 

बता दें कि अश्विन ने राजकोट टेस्ट के दूसरे दिन 500 टेस्ट विकेट पूरे किए थे, जिसके बाद ही उन्हें फैमिली इमरजेंसी के लिए जाना पड़ गया था.




Source


Share

Related post

घूमा कैमरा, गंभीर के ‘मास्टरप्लान’ की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा

घूमा कैमरा, गंभीर के ‘मास्टरप्लान’ की खुली पोल;…

Share गॉल में भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे टेस्ट के चौथे दिन एक ऐसा वीडियो…
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए…

कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता…

Share भारत को पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व कप्तान कपिल देव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर…
‘He’s been quietly toiling’: KL Rahul reveals Devdutt Padikkal’s quiet grind behind breakthrough ton

‘He’s been quietly toiling’: KL Rahul reveals Devdutt…

Share India’s Devdutt Padikkal and KL Rahul (ANI Photo) Devdutt Padikkal’s long wait for a breakthrough in Test…