• June 4, 2024

ऋचा चड्ढा ने अली फजल संग इंटर रिलीजन मैरिज पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘इंसान पहले इंसान है’

ऋचा चड्ढा ने अली फजल संग इंटर रिलीजन मैरिज पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘इंसान पहले इंसान है’
Share

Richa Chadha On Inter Religion Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा प्रेग्नेंट हैं और बहुत जल्द अपने पहले बच्चे का वेलकम करने वाली हैं. एक्ट्रेस ने साल 2020 में एक्टर अली फजल से शादी की थी और अब चार साल बाद कपल पेरेंट्स बनने जा रहा है. इन दिनों ऋचा सीरीज ‘हीरामंडी’ में अपने किरदार को लेकर चर्चा में हैं और इस बीच उन्होंने अली फजल संग अपनी इंटर रिलीजन मैरिज पर बात की है.

गलट्टा इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में ऋचा चड्ढा ने कहा- ‘अगर आप अपनी पसंद के साथ बने रहते हैं और आपकी फैमिली आपके साथ है और आपका सपोर्ट कर रहे हैं तो कोई और सच में मायने नहीं रखता. और जैसा कि मैंने कहा कि एक इंसान पहले एक इंसान होता है और जब आप प्यार में पड़ जाते हैं, तो आपकी तलाश में कोई फिल्टर नहीं होता है.जब आप प्यार में पड़ते हैं तो यही होता है.’

preview

‘मैं नहीं चाहती थी कि मेरी फैमिली को प्रेस से पता चले…’
ऋचा चड्ढा ने आगे ये भी बताया कि कैसे वे और अली फजल तब तक एक-दूसरे के साथ बाहर नहीं आए जब तक उन्हें ये नहीं लगा कि अब वे अपने रिश्ते के बारे में अपनी फैमिली से बात कर सकते हैं. उन्होंने कहा- ‘मैं नहीं चाहती थी कि मेरी फैमिली को प्रेस से पता चले. आप जानते हैं कि हमारी भी फैमिली हैं. जब मैं घर पर अपनी फैमिली के साथ इस पर चर्चा करने के लिए तैयार थी, तब मैंने सोचा कि मैं अभी बाहर आऊंगी.’

preview

preview

स्पेशल मैरिज एक्ट से शादी के बंधन में बंधे ऋचा-अली
बता दें कि ऋचा चड्ढा और अली फजल अलग-अलग धर्मों से आते हैं. जहां ऋचा पंजाबी हैं तो वहीं अली मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. ऋचा और अली ने 2020 में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की थी. इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने न्यूज 18 से बात करते हुए किया था. 

ये भी पढ़ें: ‘देश तेरे बाप का है क्या?’ लोकसभा चुनाव के नतीजों पर पोस्ट कर हुए ट्रोल अली गोनी तो दिया करारा जवाब




Source


Share

Related post

जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी

जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा…

Share 14 मार्च 2025 की रात को दिल्ली के तुगलक क्रीसेंट स्थित जस्टिस यशवंत वर्मा के सरकारी बंगले…
जेन-जी के प्रदर्शन पर अली फजल ने किया रिएक्ट, बोले- लोकतंत्र में आवाज उठाना सबका अधिकार

जेन-जी के प्रदर्शन पर अली फजल ने किया…

Share फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है. हाल ही में…
देशभर में कहां-कहां गूंज रहा पेपर लीक का मुद्दा? जानें हर शहर का हाल

देशभर में कहां-कहां गूंज रहा पेपर लीक का…

Share पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों का गुस्सा अब सिर्फ एक-दो शहरों तक सीमित…