• March 28, 2023

IPL 2023: मुंबई इंडियंस के लिए कुछ मैचों में नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा, सूर्यकुमार होंगे कप्तान

IPL 2023: मुंबई इंडियंस के लिए कुछ मैचों में नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा, सूर्यकुमार होंगे कप्तान
Share

Suryakumar Yadav, Mumbai Indians: आईपीएल 2023 का आगाज होने वाला है, लेकिन मुंबई इंडियंस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. आईपीएल 2023 से पहले मुंबई इंडियंस को एक और बड़ा झटका लगा है. दरअसल, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा सीजन के कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे. इंडियन एक्सप्रेस के खबर के मुताबिक, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल 2023 सीजन के कुछ मुकाबले नहीं खेलेंगे. बहरहाल, रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते नजर आएंगे.

रोहित शर्मा की जगह सूर्यकुमार यादव होंगे टीम के कप्तान

इंडियन एक्सप्रेस के खबर के मुताबिक, वर्कलोड मैनेज करने के लिए मैनेजमेंट ने यह फैसला लिया है. बहरहाल, मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि रोहित शर्मा चोटिल नहीं हैं, बल्कि वर्कलोड मैनेज करने के लिहाज से यह फैसला लिया गया है. रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे. दरअसल, मुंबई इंडियंस को सीजन शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है. इस टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के अलावा झाय रिचर्डसन चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. ऐसे में मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी विभाग परेशानी का सबब बना हुआ है.

आईपीएल इतिहास के सबसे कामयाब कप्तान हैं रोहित शर्मा

आंकड़े बताते हैं कि रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास के सबसे कामयाब कप्तान हैं. रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम 5 बार खिताब जीत चुकी है. मुंबई इंडियंस से ज्यादा बार किसी भी टीम ने आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती है. मुंबई इंडियंस के बाद महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा किया है. गौरतलब है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में रोहित शर्मा ने पहली बार आईपीएल खिताब साल 2013 में जीता था. इसके बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2015, आईपीएल 2017, आईपीएल 2019 और आईपीएल 2020 अपने नाम किया.

ये भी पढ़ें-

Watch: ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में दिल्ली कैपिटल्स के लिए कीपिंग करेंगे सरफराज खान?, देखें वीडियो



Source


Share

Related post

Till I am playing, there will always be noise: Rohit Sharma

Till I am playing, there will always be…

Share Rohit Sharma celebrates his century during 3rd ODI against England, at Lord’s in London on Sunday (July…
विराट भी ले सकते हैं संन्यास, पाकिस्तान से आया बड़ा दावा, लॉर्ड्स वनडे पर टिकीं सबकी नजरें

विराट भी ले सकते हैं संन्यास, पाकिस्तान से…

Share भारतीय क्रिकेट में सीनियर खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर चर्चाओं का दौर लगातार तेज हो रहा है.…
Virat Kohli breaks Ricky Ponting’s record, enters all-time top-five elite list

Virat Kohli breaks Ricky Ponting’s record, enters all-time…

Share India’s Virat Kohli (ANI Photo) Virat Kohli added another milestone to his glittering career during the second…