• December 8, 2024

एडिलेड की शर्मनाक हार पर क्या बोले रोहित शर्मा? भारतीय कप्तान ने बताया कहां हुई चूक

एडिलेड की शर्मनाक हार पर क्या बोले रोहित शर्मा? भारतीय कप्तान ने बताया कहां हुई चूक
Share

Rohit Sharma on Lost Adelaide test: एडिलेड टेस्ट में भारत की 10 विकेट से करारी शिकस्त के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी गलतियों को स्वीकार किया और माना कि ऑस्ट्रेलिया उनसे अच्छा क्रिकेट खेला है. बता दें कि पिंक-बॉल टेस्ट की दोनों पारियों में भारतीय बैटिंग ने सबसे ज्यादा निराश किया. पूरे मैच में ऐसा एक भी बल्लेबाज नहीं रहा जो टीम इंडिया के लिए 50 रन का आंकड़ा छू पाया हो. रोहित का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा क्योंकि एडिलेड टेस्ट की दोनों पारियों में मिलाकर वो महज 9 रन ही बना पाए.

मैच के बाद रोहित शर्मा ने टीम इंडिया की हार को स्वीकारते हुए कहा, “सीधी बात यही है कि हम अच्छा नहीं खेल पाए और ऑस्ट्रेलिया हर क्षेत्र में हमसे बेहतर रहा. मैच में ऐसे अवसर आए, जिनका हमें फायदा उठाना चाहिए थे लेकिन ऐसा ना कर पाना ही हमारी हार का कारण बना. हमने जो पर्थ में किया, वह खास था और उसी इरादे से एडिलेड आए थे लेकिन हर एक मैच नई चुनौती लेकर आता है. हम जानते थे कि पिंक-बॉल टेस्ट हमारे लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है.”

रोहित शर्मा हुए फेल

रोहित शर्मा निजी कारणों से पर्थ टेस्ट में नहीं खेल पाए थे, लेकिन उन्होंने सीरीज के दूसरे मैच में वापसी की थी. उन्होंने सबको हैरत में डालते हुए ओपनिंग स्लॉट केएल राहुल को सौंपा था, जिन्होंने पर्थ टेस्ट में 26 और 77 रन की पारी खेल थी. राहुल ने ओपनिंग की, इस कारण रोहित शर्मा को छठे नंबर पर बैटिंग करते देखा गया. रोहित के टेस्ट क्रिकेट में छठे क्रम पर बल्लेबाजी आंकड़े काफी बढ़िया हैं. उन्होंने छठे स्थान पर खेली 27 पारियों में अब तक 49.8 के शानदार औसत से 1,046 रन बनाए थे. मगर एडिलेड टेस्ट में वो केवल 3 और 6 रन की पारी खेल सके.

अब भारत के सामने गाबा मैदान की चुनौती होगी. सीरीज का तीसरा मैच ब्रिसबेन में स्थित गाबा मैदान में होगा, जहां ऑस्ट्रेलिया को आज तक टेस्ट मैचों में दुनिया की 4 ही टीम हरा पाई हैं. ये वही मैदान है जहां साल 2021 में ऋषभ पंत ने 89 रन की पारी खेलकर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी.

यह भी पढ़ें:

पर्थ के ‘शेर’ एडिलेड में हो गए ढेर, जानें दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया की ‘शर्मनाक’ हार के 3 बड़े कारण



Source


Share

Related post

रोहित-कोहली या धोनी, IPL 2026 में खेलने का किसे मिल रहा सबसे ज्यादा पैसा?

रोहित-कोहली या धोनी, IPL 2026 में खेलने का…

Share 28 मार्च से IPL 2026 सीजन का आगाज होने वाला है. सबकी नजरें एक बार फिर रोहित…
Indian National Cricket Team: Key inflection points for Team India from 2024–26 | Cricket News – The Times of India

Indian National Cricket Team: Key inflection points for…

Share Axar Patel and Suryakumar Yadav celebrate the wicket of New Zealand’s Glenn Phillips. (ANI Photo) After breaking…
MS Dhoni and Rohit Sharma bring out T20 World Cup trophy in final, Ahmedabad crowd roars – Watch | Cricket News – The Times of India

MS Dhoni and Rohit Sharma bring out T20…

Share Rohit Sharma and MS Dhoni brought out the trophy at the ICC Men’s T20 World Cup final…