• October 11, 2023

शादी की 57वीं सालगिरह पर सायरा बानो ने दिखाई अपनी सिंड्रेला लव स्टोरी की झलक, यहां देखें वीडियो

शादी की 57वीं सालगिरह पर सायरा बानो ने दिखाई अपनी सिंड्रेला लव स्टोरी की झलक, यहां देखें वीडियो
Share

Saira Banu Dilip Kumar Wedding Anniversary: बॉलीवुज की दिग्गज एक्ट्रेस सायरा बानो (Saira Banu) ने ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार (Dilip Kumar) से शादी की थी. आज दोनों की शादी को 57 साल हो चुके हैं. हालांकि दिलीप कुमार अब इस दुनिया में नहीं हैं. लेकिन एक्ट्रेस हर दिन उनकी सुनहरी यादें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. वहीं शादी की सालगिराह पर उन्होंने अपनी सिंड्रेला लव स्टोरी की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की और उसके साथ एक खास नोट भी लिखा.

सायरो बानो ने दिखाई अपनी शादी की झलक

सायरा बानो ने दिलीप कुमार संग अपने निकाह का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस स्पेशल वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा –  ‘आज 11 अक्टूबर को हमारी शादी की सालगिरह है. ऐसे में  मैं उन फैंस और दोस्तों को थैंक्यू कहने के लिए ये लिख रही हूं. जिन्होंने हमेशा सोच-समझकर मुझे दिलीप साहब और मेरे इस जादुई दिन की यादें भेजीं. लोगों ने अक्सर मुझसे पूछा है…दिलीप कुमार साहब…’शहंशाह’ से शादी करना कैसा था और मैंने हमेशा उनसे कहा, ऐसा महसूस हुआ जैसे “बिना कड़ी मेहनत किए एक सिंहासन पाया.”


हमारी कहानी सच में एक सिंड्रेला स्टोरी थी – सायरा

सायरा बानो ने आगे लिखा – “ये सच में एक सिंड्रेला कहानी है. ऐसा हर दिन नहीं होता कि एक लड़की इतनी खुशकिस्मत हो कि उसकी शादी उसके सपनों के राजकुमार से हो जाए. इसे बयां करना काफी मुश्किल है. क्योंकि उनके साथ मेरा जीवन बताने के लिए एक नहीं बल्कि कई पन्ने या फिर एक किताब लगेगी. वो एक महान इंसान थे, आप कभी भी उनके दुखी नहीं हो सकते थे. वो तो एक ऐसी किताब है जिसे आप कभी भी पढ़ना बंद नहीं कर सकते. फिल्मों के अलावा उनकी रुचि उर्दू और फारसी कविता, मानव विज्ञान, अंतर्राष्ट्रीय मामले, वनस्पति विज्ञान, खेल जैसी चीजों में भी खूब थी.”


सायरा बानो ने आखिर में लिखा – “ साहब ना सिर्फ मेरे लिए, बल्कि उन सभी पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक रहे हैं, जिन्होंने अपने जीवन में आगे कदम बढ़ाया है. दिलीप साहब हमेशा के लिए हैं. अल्लाह उन्हें हमेशा अपने प्यार में रखे…आमीन..

ये भी पढ़ें-

Salman Khan ही नहीं इन सितारों पर भी लग चुका है अपने पार्टनर को टॉर्चर करने का आरोप, लिस्ट में शामिल कई बड़े नाम

 

 




Source


Share

Related post

Mrunal Thakur On Dating Rumours With Yashasvi Jaiswal; Yash Shines In Double Role In Toxic’s Explosive Trailer

Mrunal Thakur On Dating Rumours With Yashasvi Jaiswal;…

Share News movies bollywood Mrunal Thakur On Dating Rumours With Yashasvi Jaiswal; Yash Shines In Double Role In…
‘आवारापन 2’ की रिलीज पोस्टपोन नहीं, इमरान हाशमी ने किया कंफर्म

‘आवारापन 2’ की रिलीज पोस्टपोन नहीं, इमरान हाशमी…

Share बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म…
Who Was Suneil Anand? 10 Things To Remember As Dev Anand’s Son Passes Away

Who Was Suneil Anand? 10 Things To Remember…

Share Suneil Anand, son of legendary actor-filmmaker Dev Anand and actress Kalpana Kartik, has passed away at the…