• May 26, 2024

IPL 2024 के फाइनल में पत्नी गौरी संग दिखे शाहरुख, चेपॉक में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का लगा तांता

IPL 2024 के फाइनल में पत्नी गौरी संग दिखे शाहरुख, चेपॉक में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का लगा तांता
Share

KKR vs SRH Final: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच आईपीएल 2024 का फाइनल चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस सीजन की एक खास बात यह रही कि KKR के सह-मालिक शाहरुख खान लीग स्टेज में होम मैदान पर हुए अधिकांश मैचों में अपनी टीम को चीयर करने मैदान पर पहुंचे. वो अब फाइनल मैच को देखने चेपॉक स्टेडियम में पहुंचे हैं, जहां उनके साथ बीवी गौरी खान भी मैच का आनंद लेती दिखाई दीं. KKR के सामने हैदराबाद की बल्लेबाजी की पहले क्वालीफायर से भी बुरी हालत हो गई है, जहां SRH केवल 159 रन बना पाई थी.

शाहरुख और गौरी का रिएक्शन

शाहरुख खान आईपीएल 2024 में कई बार KKR के सपोर्ट में पर्पल रंग की टी-शर्ट पहन कर आए. फाइनल मैच में भी उन्होंने यही टी-शर्ट पहनी हुई है. दूसरी ओर उनकी पत्नी गौरी खान ने कोलकाता नाइट राइडर्स को सपोर्ट करने के लिए KKR की जर्सी पहनी हुई है. उनका एकसाथ बैठे हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. बता दें कि उनकी बेटी सुहाना खान भी फाइनल मैच को देखने चेन्नई पहुंची हैं. इस बीच शाहरुख और गौरी SRH के बल्लेबाजों के विकेट गिरने का भी जमकर आनंद लेते हुए नजर आए.

कुछ दिन पहले बीमार हो गए थे शाहरुख

बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच पहला क्वालीफायर मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था. उस मुकाबले में 8 विकेट से जीत दर्ज कर KKR फाइनल में पहुंची थी, लेकिन शाहरुख खान हीटवेव का शिकार बन गए थे. पहले क्वालीफायर मैच से अगले दिन खबर आई कि किंग खान डिहाइड्रेशन का शिकार बन गए हैं और उन्हें निजी अस्पताल में दाखिल किया गया था.

फाइनल देखने पहुंचे हैं कई सेलिब्रिटी

शाहरुख खान का परिवार ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी आईपीएल 2024 का फाइनल मैच देखने पहुंचे हैं. KKR की सह-मालकिन जुही चावला को भी मैदान में तालियां बजाते हुए देखा गया. उनके अलावा राजकुमार राव पीली शर्ट में कहर ढा रहे हैं, जो जाह्नवी कपूर के साथ फाइनल मैच का लुत्फ उठाते हुए दिखे. SRH के एक बल्लेबाज का विकेट गिरने के बाद राजकुमार और जाह्नवी खुशी से झूम उठे थे. KKR के कैम्प को सपोर्ट करने अनन्या पांडे के अलावा संजय कपूर भी दिखे.

यह भी पढ़ें:

WATCH: 24.75 करोड़ के मिचेल स्टार्क ने फेंकी IPL 2024 की बेस्ट गेंद, बिखर गए अभिषेक शर्मा के स्टंप, देखें वीडियो




Source


Share

Related post

विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द

विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस…

Share आईपीएल 2026 के दौरान विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच कथित विवाद ने सोशल मीडिया पर…
किस गलती से हार गई SRH, पैट कमिंस ने बताया; वैभव सूर्यवंशी की तारीफों के बांधे पुल

किस गलती से हार गई SRH, पैट कमिंस…

Share पैट कमिंस जब एलिमिनेटर मैच के बाद प्रेजेंटेशन में बोलने आए तो वह भी वैभव सूर्यवंशी की…
TOI Online Poll: Vaibhav Sooryavanshi voted breakout star; 86% fans say IPL has become too batting-friendly

TOI Online Poll: Vaibhav Sooryavanshi voted breakout star;…

Share Vaibhav Sooryavanshi (ANI photo) NEW DELHI: IPL 2026 has reached its business end, and a TOI Online…