• January 15, 2025

स्मृति मंधाना ने राजकोट में किया चमत्कार! 70 गेंदों में शतक लगाकर कैसे कर ली कोहली की बराबरी

स्मृति मंधाना ने राजकोट में किया चमत्कार! 70 गेंदों में शतक लगाकर कैसे कर ली कोहली की बराबरी
Share

Smriti Mandhana Equal Virat Kohli Record: स्मृति मंधाना ने राजकोट में भारत और आयरलैंड की महिला टीमों के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे में कमाल करते हुए शानदार शतक लगाया. कप्तान मंधाना ने 70 गेंदों में शतक पूरा किया, जिसके साथ उन्होंने भारतीय पुरुष टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की बराबरी कर ली. ओपनिंग पर उतरी मंधाना ने शानदार पारी खेलते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में अहम योगदान दिया. 

बता दें कि 70 गेंदों में शतक पूरा करने के साथ स्मृति मंधाना महिला वनडे में भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाली बल्लेबाज बन गईं. वहीं दूसरी तरफ विराट कोहली के नाम पर भी पुरुष वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है. कोहली ने अक्टूबर, 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए एक वनडे में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड कायम किया था. कोहली ने 52 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 100* स्कोर किए थे. 

स्मृति मंधाना ने खेली 135 रनों की पारी

बता दें कि भारत के लिए ओपनिंग पर उतरीं स्मृति मंधाना ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 80 गेंदों में 12 चौके और 7 छक्कों की मदद से 135 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 168.75 का रहा. मंधाना ने और प्रतिका रावल ने पहले विकेट के लिए 233(160 गेंद) रनों की साझेदारी की. मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया था. 

सीरीज जीत चुकी है टीम इंडिया

गौरतलब है कि भारत और आयरलैंड की महिला टीमों के बीच  तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर टीम इंडिया पहले ही सीरीज पर कब्जा जमा चुकी है. पहले मैच में भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीत अपने नाम की थी. फिर दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने 116 रनों से जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा जमा लिया था. अब सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में भारत की बैटिंग देखकर लग रहा है कि टीम इंडिया सपड़ा साफ कर देगी

 

ये भी पढ़ें…

Watch: ठीक तरह से चल नहीं पाए विनोद कांबली, लेकिन सुनील गावस्कर के छुए पैर; दिल जीत लेगा वीडियो



Source


Share

Related post

विराट कोहली का बड़ा खुलासा- नोवाक जोकोविच से लगातार हो रही बात, अब दोनों को साथ देखेंगे फैंस ?

विराट कोहली का बड़ा खुलासा- नोवाक जोकोविच से…

Share क्रिकेट और टेनिस के दो बड़े नाम अब एक दूसरे के संपर्क में हैं. भारतीय क्रिकेट स्टार…
‘ईंट का जवाब पत्थर से’, US से बदला लेने के बाद बोला ईरान, अराघची ने ट्रंप को दिया अल्टीमेटम

‘ईंट का जवाब पत्थर से’, US से बदला…

Share अमेरिका ने एक बार फिर ईरान के कई ठिकानों को निशाना बनाया है. उसने पावर प्लांट और…
‘AB de Villiers, Virat Kohli, Jasprit Bumrah are rare’: Wiaan Mulder | Exclusive

‘AB de Villiers, Virat Kohli, Jasprit Bumrah are…

Share Wiaan Mulder plays for Texas Super Kings in the Major League Cricket. (Image Courtesy: TSK) NEW DELHI:…