• August 18, 2024

‘स्त्री 2’ का रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन, 2024 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी

‘स्त्री 2’ का रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन, 2024 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी
Share

Stree 2 Box Office Collection Day 3: ‘स्त्री 2’ का खुमार दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. जितना एक्साइटमेंट रिलीज से पहले देखी जा रही थी, पर्दे पर आने के बाद फैंस उससे भी ज्यादा प्यार फिल्म पर लुटा रहे हैं. श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर ‘स्त्री 2’ इसी 15 अगस्त को थिएटर्स में आई है और रिलीज के साथ ही छा गई है. महज तीन दिन के कलेक्शन में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं.

सैकनिल्क के आंकड़ों पर नजर डालें तो ‘स्त्री 2’ ने प्रीव्यूज मिलाकर पहले दिन 60.3 करोड़ की कमाई करके शानदार ओपनिंग ली. दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 31.4 करोड़ रुपए रहा. वहीं अब तीसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं जिसके मुताबिक ‘स्त्री 2’ ने पहले शनिवार को 44 करोड़ रुपए छाप लिए हैं. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन अब 135.7 करोड़ रुपए हो गया है.









दिन कलेक्शन
प्रीव्यू ₹ 8.5 करोड़
Day 1  ₹ 51.8 करोड़
Day 2  ₹ 31.4 करोड़
Day 3  ₹ 44 करोड़
कुल ₹ 135.7 करोड़

2024 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी
‘स्त्री 2’ ने तीन दिन के कलेक्शन के साथ अब एक नया रिकॉर्ड बना लिया है. श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की ये हॉरर-कॉमेडी मूवी इस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है. पहले नंबर पर अब भी ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’ है, दूसरे नंबर पर अजय देवगन और आर माधवन की ‘शैतान’ का दबदबा है. वहीं ‘स्त्री 2’ ने शरवरी वाघ की मुंज्या को शिकस्त देकर तीसरा स्थान अपने नाम कर लिया है.


‘स्त्री 2’ की स्टार कास्ट
‘स्त्री 2’ को दिनेश विजान ने डायरेक्ट किया है, फिल्म 2018 की ‘स्त्री’ का सीक्वल है जिसका दर्शक पलकें बिछाकर इंतजार कर रहे थे. श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव फिल्म में लीड रोल में हैं. पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी भी फिल्म में अहम भूमिकाएं अदा करते नजर आए हैं.

ये भी पढ़ें: दिल छू जाने वाली गुलजार की ये फिल्में देखी हैं? इस वीकेंड ओटीटी पर निपटा डालें, आपको भी आएगी अपने प्यार की याद




Source


Share

Related post

‘US एजेंसी के आंकड़े बकवास’, ट्रंप ने अपने ही सरकार के डेटा को बताया बुलशिट, किताब में खुलासा

‘US एजेंसी के आंकड़े बकवास’, ट्रंप ने अपने…

Share अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने बयानों से हमेशा चर्चा में बने रहना चाहते हैं. इसका ताजा…
कब होगा हॉर्मुज फ्री! डील के बाद भी आवागमन नॉर्मल से कम, दावे कई ग्राउंड पर रियलटी अल

कब होगा हॉर्मुज फ्री! डील के बाद भी…

Share अमेरिका और ईरान के बीच हस्ताक्षरित डील को लेकर घोषणा हो गई है. डोनाल्ड ट्रंप अपनी इस…
विरोध प्रदर्शन, सत्ता की हनक और गुरबत से जूझता PoK, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की कहानी

विरोध प्रदर्शन, सत्ता की हनक और गुरबत से…

Share Know More About POK: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी पीओके में 27 जुलाई को विधानसभा चुनाव…