• October 5, 2026

SIR पर बढ़ा बवाल! ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर SC में सुनवाई आज

Share

SIR विवाद के बाद से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हो रही है. ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में प्रोटेस्ट हो रहा है. आज सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई होगी.

चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची और वी मोहना की पीठ राकेश कुमार सिंह और वकील शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी द्वारा दायर याचिकाओं पर सुनवाई करने वाली है.

इस याचिका पर होगी सुनवाई
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, सीईसी के निलंबन की मांग के अलावा, याचिकाओं में यह भी चुनौती दी गई है कि उन्होंने कथित तौर पर दो चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की सहमति के बिना ज्ञानेश कुमार के लिए गए फैसले, दिशानिर्देश और सॉफ्टवेयर परिवर्तन किए हैं.

याचिका में क्या लिखा है
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पटना के निवासी राकेश कुमार सिंह की दायर जनहित याचिका में सुप्रीम कोर्ट से यह निर्धारित करने का आग्रह किया गया है कि क्या सीईसी कुमार व्यक्तिगत रूप से उन शक्तियों का प्रयोग कर रहे हैं जो कानूनी तौर पर पूरे चुनाव निकाय से संबंधित हैं और यदि ऐसा पाया जाता है, तो इन निर्णयों को अनधिकृत घोषित किया जाए और उचित कानूनी कार्रवाई की जाए.

याचिका में टॉप कोर्ट से यह निर्देश देने का आग्रह किया गया है कि सीईसी वर्तमान याचिका की अंतिम सुनवाई तक भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त के कार्यों का प्रयोग नहीं करेंगे और पद की रिक्ति की अवधि के दौरान, ईसीआई का कामकाज दो चुनाव आयुक्तों के सर्वसम्मत निर्णय से किया जाएगा.

कब शुरू हुआ विवाद
एसआईआर को लेकर विवाद द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में खुलासे के बाद हुआ है. इस रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने 10 महीनों में कम से कम 14 बार आयोग के नाम पर लिए गए फैसलों पर आपत्तियां दर्ज की. इस असहमति में फॉर्म 6 में बदलाव, दिल्ली में ईआरओनेट नियंत्रण का केंद्रीकरण, पश्चिम बंगाल में मतदाता विलोपन अपील और गोवा में कुछ योग्य मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने में विफलता शामिल है.

ये भी पढ़ें: तेल अवीव की इमारतों से प्लेन टकराना चाहता था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में खुलासा



Source


Share

Related post

Bengal to bring law against land and love…

Share Bengal govt to push UCC and new laws within six months NEW DELHI: West Bengal chief minister…

‘Journalists must be allowed to work freely’: Press…

Share Delhi Police accused of misconduct with female journalist at Jantar Mantar. NEW DELHI: The Press Club of…

5 Indian seafarers safely rescued after Kuwait-flagged tanker…

Share (Representative image): The Indian nationals were aboard MT Kazimah III, which was hit while sailing through the…