• July 28, 2026

10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?

10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
Share

भारतीय क्रिकेट टीम के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. सहायक कोच रायन टेन डोएशे अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं. उनके बाद फील्डिंग कोच टी दिलीप का भी टीम इंडिया से पत्ता साफ हो गया है. यह नया अपडेट श्रीलंका टेस्ट सीरीज से ठीक पहले सामने आया है, जिसकी शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है.

फील्डिंग कोच टी दिलीप की बात करें तो उनका कार्यकाल मई 2025 में समाप्त हो गया था, लेकिन अस्थायी रूप से उनका कार्यकाल बढ़ाया गया था. आपको याद दिला दें कि हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम की ओर से बहुत खराब फील्डिंग हुई थी.

10 कैच ड्रॉप, फील्डिंग कोच का सफाया

भारत ने जिम्बाब्वे को टी20 सीरीज में 3-0 से हराया था, लेकिन इस सीरीज में भारतीय फील्डरों ने खूब सारे कैच छोड़े. भारतीय फील्डरों ने इस सीरीज में कुल 10 कैच छोड़े और खासतौर पर 26 जुलाई को खेले गए आखिरी टी20 में विकेटकीपर ईशान किशन तक कैच छोड़ते हुए नजर आए. उसके ठीक बाद फील्डिंग कोच टी दिलीप का हटाया जाना कोई चौंकाने वाला विषय नहीं है. टी दिलीप ने साल 2021 में भारतीय टीम के फील्डिंग कोच होने का पदभार संभाला था. इस दौरान उन्होंने हेड कोच राहुल द्रविड और गौतम गंभीर के साथ काम किया.

कौन बनेगा नया फील्डिंग कोच?

रिपोर्ट्स का मानना है कि भारतीय क्रिकेट टीम का नया फील्डिंग कोच बनने की रेस में शुभदीप घोष सबसे आगे चल रहे हैं. घोष इससे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंडिया-ए टीम के साथ काम कर चुके हैं.

भारतीय टीम के सामने अगली चुनौती श्रीलंका की है. 2 टेस्ट मैचों की सीरीज 15 अगस्त से शुरू होगी. पहला मैच 15 अगस्त से गाले में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाना है.

यह भी पढ़ें:

क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े



Source


Share

Related post

Shafali stars with 64, Deepti strikes thrice as…

Share India are into the finals of Women’s Asia Cup 2026 (Image: IANS) India produced another dominant performance…
‘Tough when you don’t play much Test cricket’: Sri Lanka head coach Gary Kirsten after India loss

‘Tough when you don’t play much Test cricket’:…

Share Indian player greet after winning the first Test cricket match between India and Sri Lanka, in Galle,…
‘More practice days wouldn’t be as good’: Sitanshu Kotak’s bold claim after India’s warm-up win

‘More practice days wouldn’t be as good’: Sitanshu…

Share India’s batting coach Sitanshu Kotak. (ANI Photo) NEW DELHI: India batting coach Sitanshu Kotak believes the team…