• February 3, 2023

Watch: तेलंगाना के नए सचिवालय में लगी आग, 17 फरवरी को सीएम केसीआर को करना है उद्घाटन

Watch: तेलंगाना के नए सचिवालय में लगी आग, 17 फरवरी को सीएम केसीआर को करना है उद्घाटन
Share

Telangana New Secretariat Fire: तेलंगाना के हैदराबाद में स्थित नए सचिवालय (New Secretariat) में शुक्रवार (3 जनवरी) को आग लग गई. इसका 17 फरवरी को मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव (KCR) को उद्घाटन करना है. 

पुलिस ने बताया कि नए सचिवालय में सुबह आग लगी थी, जिसके तुरंत बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और इस पर काबू पा लिया गया है. साथ ही जानकारी दी कि यह आग नए सचिवालय के ग्राउंड फ्लोर पर लगी थी. इसके बारे में धुआं फैलने के बाद पता चला. अधिकारियों के मुताबिक, किसी की भी जान नहीं गई है. हालांकि अब तक आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है. 

पुलिस ने क्या कहा? 

पुलिस ने बताया कि नए सचिवालय में आग लगने के मामले को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है. इसकी पीछे जो भी जिम्मेदार होगा उस पर कार्ऱवाई की जाएगी. इसको लेकर हमने जांच शुरू कर दी है. 

बीजेपी ने क्या मांग की? 

तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष बंदी संजय कुमार (Bandi Sanjay Kumar) ने कहा कि नए सचिवालय सहित हैदराबाद में कई जगह आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं. बीजेपी मांग करती है कि बीआरएस सरकार (BRS) गर्मी से पहले ऑडिट करा ले ताकि आम लोग का जीवन प्रभावित ना हो. उन्होंने साथ ही कहा कि  सचिवालय  के उद्घाटन की तारीख को आगे बढ़ाया जाना चाहिए है. 

वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी ने कहा कि नए सचिवालय में आग लगने को लेकर हमारी पार्टी के वर्कर सच बताने गए तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. मैं इसकी निंदा करता हूं. 

यह भी पढ़ें- Telangana: तेलंगाना के राज्यपाल ने कहा- इमारतें बनाना महत्वपूर्ण नहीं, जितना राष्ट्र का निर्माण है जरूरी




Source


Share

Related post

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर का दावा- इंस्टाग्राम से X तक, पर्सनल अकाउंट भी हुए हैक, कहा- ‘हमें

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर का दावा- इंस्टाग्राम…

Share कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने शनिवार को दावा किया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट और…
मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर देशभर में कार्यक्रम, CM-केन्द्रीय मंत्री बताएंगे उपलब्धियां

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर…

Share BJP To Organise Nationwide Programmes: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) केंद्र में नरेन्द्र मोदी सरकार के 12 साल…
‘भ्रष्टाचार और TMC एक-दूसरे के पर्याय’, बंगाल BJP अध्यक्ष का तृणमूल कांग्रेस पर बड़ा हमला

‘भ्रष्टाचार और TMC एक-दूसरे के पर्याय’, बंगाल BJP…

Share पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रचंड जीत के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC)…