• September 20, 2026

इस दिन होगा IND vs PAK मैच! फाइनल में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान?

Share

क्रिकेट में जब भी भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होती हैं तो रोमांच अपने चरम पर पहुंच जाता है. अब दोनों देशों के बीच सिर्फ किसी बड़े टूर्नामेंट में ही क्रिकेट मैच देखने को मिलता है, क्योंकि भारत ने अब पाकिस्तान से द्विपक्षीय सीरीज खेलना पूरी तरह से बंद कर दिया है. हालांकि, फैंस के लिए गुड न्यूज है. जल्द ही क्रिकेट फैंस को भारत और पाकिस्तान का मैच देखने को मिल सकता है. जसप्रीत बुमराह के सामने एक बार फिर साहिबजादा फरहान होंगे. यहां जानें यह मैच कब और कहां खेला जाएगा.

जापान में 2026 एशियन गेम्स खेले जा रहे हैं. इस मेगा इवेंट में क्रिकेट भी शामिल है. एशियन गेम्स में ही भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होने की उम्मीद है. दोनों टीमों की भिड़ंत क्रिकेट के फाइनल में हो सकती है. यानी गोल्ड मैच में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हो सकते हैं. 2026 एशियन गेम्स का फाइनल मुकाबला 3 अक्टूबर को खेला जाएगा. एशियन गेम्स 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच गोल्ड मेडल के अलावा ब्रॉन्ज मेडल के लिए भी हो सकता है. हालांकि, इसकी संभावना बेहद कम है. दरअसल, भारत का फाइनल में पहुंचना लगभग तय है. अगर पाकिस्तान भी सेमीफाइनल मैच जीत लेती है तो फिर 3 अक्तूबर को भारत और पाकिस्तान की टीमें गोल्ड मैच में आमने-सामने हो सकती हैं.

फिर होगा बुमराह और साहिबजादा फरहान का आमना-सामना 

अगर एशियन गेम्स के फाइनल में भारत और पाकिस्तान आते हैं तो फिर जसप्रीत बुमराह और साहिबजादा फरहान की भिड़ंत देखने को मिलेगी. दरअसल, ऐसा नहीं है कि एशियन गेम्स के लिए दोनों देशों ने कोई बी या सी टीम भेजी है. भारत की टी20 की मुख्य टीम है. हालांकि, पाकिस्तान में कुछ नए नाम हैं. 

2026 एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम- श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, विपरज निगम, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी और यश ठाकुर

2026 एशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान की टीम- साहिबज़ादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद (उप-कप्तान),उस्मान खान (विकेटकीपर) सैम अयूब, हैदर अली, हसन नवाज, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रजा, अराफत मिन्हास, माज सदाकत, साद मसूद, मोहम्मद सलमान मिर्जा, और सुफियान मुकीम

यह भी पढ़ें- 

लक्ष्मीपति बालाजी बनें टीम इंडिया के हेड कोच, इस सीरीज में मिली जिम्मेदारी



Source


Share

Related post

After Asian Games Glory, India’s Archers Gear Up…

Share News sports other-sports After Asian Games Glory, India’s Archers Gear Up For The Archery Premier League In…

एशियन गेम्स में 2 गोल्ड जीतने वालीं क्रिकेटर…

Share पाकिस्तान की महिला क्रिकेटर कायनात इम्तियाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. उन्होंने रविवार को…

20 Hangzhou golds gone, 13 new routes to…

Share India’s Medal Route to Gold NEW DELHI: India won 28 gold medals at the 2022 Asian Games…