• February 21, 2023

तुर्किए-सीरिया में 14 दिन बाद फिर आया बड़ा भूकंप, 3 लोगों की मौत

तुर्किए-सीरिया में 14 दिन बाद फिर आया बड़ा भूकंप, 3 लोगों की मौत
Share

Turkey-Syria Earthquake Updates: तुर्किए और सीरिया की धरती एक बार फिर भूकंप के झटके से हिल गई. तुर्किए में 14 दिन बाद सोमवार (20 फरवरी) को एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप में 3 लोगों की मौत हो गई है. 200 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है. अनादोलु एजेंसी ने तुर्किए के आंतरिक मंत्री सुलेमान सोयलू के हवाले से बताया कि तुर्किए के दक्षिणी हटे प्रांत में आए दो ताज़ा भूकंप के बाद कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई और 213 अन्य घायल हो गए.

भूकंप में एक बार फिर से कुछ इमारतें जमींदोज हो गई हैं. मलबे और धुएं के गुबार ने आसपास की जगह और लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. 14 दिन पहले जब भूकंप आया था, तो कई इमारतों में दरारें आ गई थीं या फिर वो धंस गई थी या झुक गई थी, जिसके बाद उन्हें खतरनाक घोषित कर दिया गया था और उनमें रहने वालों को रिलीफ कैंप में भेज दिया गया था.



Source


Share

Related post

‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US…’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?

‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US…’, नेतन्याहू के…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने तुर्किए को…
5.5 magnitude earthquake hits western Iran

5.5 magnitude earthquake hits western Iran

Share A magnitude 5.5 earthquake struck western Iran on Monday, according to the European-Mediterranean Seismological Centre. The quake…
Magnitude 6.2 Earthquake Strikes Western Turkey, Authorities Report Damage

Magnitude 6.2 Earthquake Strikes Western Turkey, Authorities Report…

Share Last Updated:August 10, 2025, 23:59 IST A 6.2 magnitude earthquake hit western Turkey on August 10, causing…