• April 26, 2026

वैभव सूर्यवंशी को लगी चोट, क्या नहीं खेलेंगे अगला मैच? जानें अपडेट 

वैभव सूर्यवंशी को लगी चोट, क्या नहीं खेलेंगे अगला मैच? जानें अपडेट 
Share

Vaibhav Sooryavanshi Injury Update: वैभव सूर्यवंशी ने बीते शनिवार (25 अप्रैल) सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 37 गेंदों में 5 चौके और 12 छक्के लगाकर 103 रनों की पारी खेली. उनकी इस पारी ने फैंस का काफी मनोरंजन किया. लेकिन इसी बीच उनकी इंजरी को लेकर आई खबर ने फैंस को परेशानी में डाल दिया. तो आइए जानते हैं कि वैभव की चोट कितनी गंभीर है? क्या वह अगला मैच खेल पाएंगे या नहीं. 

मैच की दूसरी पारी में फील्डिंग के दौरान वैभव लंगड़ाते हुए नजर आए. इसके बाद फिजियो ने उन्हें ट्रीटमेंट दिया. उनकी इंजरी ने जाहिर तौर पर राजस्थान के फैंस की टेंशन बढ़ा दी है. 15 वर्षीय बल्लेबाज की इंजरी पर फ्रेंचाइजी के बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ ने अपडेट शेयर किया. 

वैभव की इंजरी पर क्या बोले बैटिंग कोच?

बैटिंग कोच ने कहा, “उन्हें अपनी हैमस्ट्रिंग पर कुछ महसूस हो रहा था, लेकिन अब वह ठीक दिख रहे हैं. उन्हें ट्रीटमेंट दिया गया और अब ठीक हैं. हम एक या दो दिन में और जानेंगे, लेकिन कुछ गंभीर नहीं लग रहा है.”

क्या नहीं खेलेंगे अगला मैच?

बैटिंग कोच ने इस बारे में कुछ नहीं बताया है कि वैभव अगले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं. फ्रेंचाइजी ने भी इस बारे में कोई अपडेट नहीं दिया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वैभव अगला मैच खेलते हैं या नहीं. राजस्थान का अगला मुकाबला 28 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुल्लांपुर में होगा.  

ऑरेंज कैप की रेस में वैभव सूर्यवंशी 

वैभव ऑरेंज कैप की रेस में बरकरार हैं. उन्होंने अब तक 8 मैचों की 8 पारियों में 44.62 की औसत और 234.87 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से 357 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक निकल चुके हैं. इस प्रदर्शन के साथ वह सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं. फिलहाल ऑरेंज कैप अभिषेक शर्मा के सिर पर सजा हुआ है, जिन्होंने 8 मैचों में 380 रन बना लिए हैं. 

 

यह भी पढ़ें: आज चेन्नई और गुजरात का मैच, किसकी होगी जीत? मैच से पहले यहां मिलेगा जवाब



Source


Share

Related post

Tilak, Kishan, bowlers help India drub Zimbabwe by 90 runs; take unassailable 2-0 lead

Tilak, Kishan, bowlers help India drub Zimbabwe by…

Share Ishan Kishan plays a shot during the second Twenty20 international cricket match between Zimbabwe and India at…
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द

विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस…

Share आईपीएल 2026 के दौरान विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच कथित विवाद ने सोशल मीडिया पर…
Mark Butcher exclusive: On Vaibhav Sooryavanshi, Test cricket, Bazball and the innings that changed his life

Mark Butcher exclusive: On Vaibhav Sooryavanshi, Test cricket,…

Share It was 25 years ago that Mark Butcher scored a monumental 173 not out in England’s successful…