• July 3, 2026

भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू

भूकंप के मलबे से 7 दिन बाद जिंदा निकला सिक्योरिटी गार्ड, 7 देशों की टीमों ने किया रेस्क्यू
Share

वेनेजुएला में 2 भूकंप से हुई तबाही के बीच एक अनोखा मामला सामने आया है. 44 साल के सिक्योरिटी गार्ड को शॉपिंग मॉल के मलबे के नीचे लगभग 7 दिन तक फंसे रहने के बाद जिंदा बचा लिया गया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को अल साल्वाडोर और चिली की खोज और बचाव टीमों ने उत्तरी राज्य ला गुआइरा में 9 मंजिला गैलेरियास प्लाया ग्रांडे शॉपिंग सेंटर के मलबे से हेरनान अल्बर्टो गिल को जिंदा बाहर निकाला.

अल साल्वाडोर के राष्ट्रपति नायिब बुकेले के अनुसार, गिल को बचाने का ऑपरेशन सोमवार को शुरू हुआ था. वो इसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लगातार अपडेट देते रहे. बुकेले ने बताया कि बचावकर्मी ट्यूब के जरिए सिक्योरिटी गार्ड को पानी और जरूरी लिक्विड पहुंचा रहे थे, लेकिन स्ट्रक्चर अस्थिर होने के कारण उन्हें सुरक्षित रूप से गार्ड तक पहुंचने के लिए 2 अलग-अलग सुरंगें खोदनी पड़ीं. 

उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह गिल को मलबे से स्ट्रेचर पर बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस में ले जाया गया. इस तरह आखिरकार हेरनान अल्बर्टो गिल को बचा लिया गया. बुकेले ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि यह बचाव अभियान चिली, अमेरिका, पुर्तगाल, मैक्सिको, कोस्टा रिका, वेनेजुएला और अल साल्वाडोर की टीमों की मिली-जुली कोशिशों से ही मुमकिन हो पाया. इन टीमों ने मलबा हटाने, ढांचे को स्थिर करने और हेरनान तक पहुंचने का रास्ता बनाने के लिए दिन-रात मेहनत की.

लगभग 70 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन
चिली की अग्निशमन सेवा ने बताया कि बचाव अभियान लगभग 70 घंटे तक चला और बाहर निकाले जाने के बाद गिल की हालत ठीक थी. बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार 8 दिन पहले 1 मिनट से भी कम समय के अंतराल पर 7.2 और 7.5 तीव्रता के 2 भूकंप आए, जिनमें 2,295 लोगों की मौत हो गई.

मृतकों की संख्या 10 हजार पार
इस आपदा के बाद लापता लोगों की संख्या लगभग 60,000 तक पहुंच गई थी, लेकिन गुरुवार सुबह तक बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होने वाले ऑनलाइन डेटाबेस में यह संख्या घटकर लगभग 38,600 रह गई. भूकंप से सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्य ला गुएरा में सेलफोन सेवा अभी भी रुक-रुक कर चल रही है. संयुक्त राष्ट्र के एक दूत ने कहा कि वो वेनेजुएला के लिए 10,000 बॉडी बैग मंगा रहे है, जबकि US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) का अनुमान है कि मरने वालों की कुल संख्या 10,000 से ज्यादा हो सकती है.

ये भी पढ़ें 

वेनेजुएला में लाल हुआ पूरा आसमान, वायरल VIDEO देख सहमे लोग; आखिर क्या है इस रहस्यमयी नजारे का सच?



Source


Share

Related post

Indian Army field hospital begins operations in quake-hit Venezuela

Indian Army field hospital begins operations in quake-hit…

Share The Indian Army medical task force successfully established a fully functional field hospital to provide any critical…
India launches ‘Op Amistad’ to aid quake-hit Venezuela; sends relief material, medical assistance

India launches ‘Op Amistad’ to aid quake-hit Venezuela;…

Share In this image posted on June 26, 2026, a 41-member team of the Indian Army, from the…
भूकंप ने वेनेजुएला में इस वजह से मचाई तबाही? USGS ने ‘महाविनाश’ पर कर दिया बड़ा खुलासा

भूकंप ने वेनेजुएला में इस वजह से मचाई…

Share वेनेजुएला की राजधानी कराकास में आया भूकंप इसलिए बहुत खतरनाक साबित हुआ, क्योंकि यह एक डबल इवेंट…