• July 7, 2023

धोनी के जन्मदिन सहवाग का ट्वीट, बताया 7 नंबर का माही से कितना खास है कनेक्शन

धोनी के जन्मदिन सहवाग का ट्वीट, बताया 7 नंबर का माही से कितना खास है कनेक्शन
Share

MS Dhoni Birthday Virender Sehwag Tweet: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 42वां जन्मदिन मना रहे हैं. धोनी ने करियर के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए. उनके रिकॉर्ड्स को तोड़ना किसी भी कप्तान के लिए आसान नहीं होगा. टीम इंडिया ने धोनी की कही कप्तानी में विश्व कप जीता था. वीरेंद्र सहवाग ने धोनी के जन्मदिन पर दिलचस्प ट्वीट किया है. उन्होंने माही के 7 नंबर के कनेक्शन को लेकर ट्वीट किया है. 

सहवाग ने एक ट्वीट किया है. इसमें 4 फोटो हैं. उन्होंने तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा, ”सूर्य देव के पास अपने दिव्य रथ को खींचने के लिए 7 घोड़े हैं. ऋग्वेद में विश्व के 7 भाग, 7 ऋतुएँ और 7 गढ़ बताए गए हैं. संगीत में 7 नोट्स होते हैं. शादी में 7 फेरे और विश्व में 7 अजूबे हैं. 7वां दिन और 7वां महीना – जन्मदिन पर शुभकामनाएं महेंद्र सिंह धोनी.”

धोनी और सहवाग टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं. इन दोनों को लेकर कई तरह की खबरें सामने आई थीं. लेकिन खास बात यह है कि सहवाग ने धोनी के बर्थडे पर ट्वीट कर फैंस का दिल जीत लिया. सहवाग के ट्वीट को महज एक घंटे में करीब 40 हजार लोगों ने लाइक किया. इसके साथ-साथ सैकड़ों लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया जाहिर की है. 

गौरतलब है कि धोनी ने टीम इंडिया के लिए 350 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 10773 रन बनाए हैं. धोनी ने 90 टेस्ट मैचों में 4876 रन बना चुके हैं. उन्होंने टेस्ट में 6 शतक और वनडे में 10 शतक लगाए हैं. वे भारत के लिए 98 टी20 मैच भी खेल चुके हैं, जिसमें 1617 रन बनाए हैं.

यह भी पढ़ें : ENG vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने होठों की मदद से पकड़ा बेन डकेट का कैच, देखिए वीडियो




Source


Share

Related post

रोहित-कोहली या धोनी, IPL 2026 में खेलने का किसे मिल रहा सबसे ज्यादा पैसा?

रोहित-कोहली या धोनी, IPL 2026 में खेलने का…

Share 28 मार्च से IPL 2026 सीजन का आगाज होने वाला है. सबकी नजरें एक बार फिर रोहित…
‘Destiny got me here’: Samson on Dhoni as CSK drops 1st Sanju-MSD video | WATCH | Cricket News – The Times of India

‘Destiny got me here’: Samson on Dhoni as…

Share MS Dhoni and Sanju Samson (Agency Image) Chennai Super Kings recently shared a special video capturing the…
ICC अध्यक्ष जय शाह ने पाकिस्तान और बांग्लादेश पर साधा निशाना? कहा- ‘कोई टीम संस्था से बड़ी नहीं.

ICC अध्यक्ष जय शाह ने पाकिस्तान और बांग्लादेश…

Share आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने बिना नाम लिए पाकिस्तान और बांग्लादेश को लताड़ा और कहा कि कोई…