• July 27, 2026

वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज में टीम इंडिया का कोच बनने पर कितनी सैलरी मिली?

वीवीएस लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज में टीम इंडिया का कोच बनने पर कितनी सैलरी मिली?
Share

VVS Laxman Salary: भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली. टीम ने अंतरिम हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण की कोचिंग में 3-0 से सीरीज अपने नाम की. इससे पहले आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में नियमित गौतम गंभीर हेड कोच के रूप में नजर आए थे. भारत ने दोनों ही सीरीज में हार का सामना किया था. इसके बाद लक्ष्मण ने अगली सीरीज में जिम्मेदारी संभाली और टीम इंडिया जीत गई. 

जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद से ही लोग वीवीएस लक्ष्मण के बारे में हर एक चीज जानना चाह रहे हैं. हम आपको बताएंगे जिम्बाब्वे दौरे पर हेड कोच बनने के लिए उन्हें कितनी सैलरी मिली. चूंकि लक्ष्मण नियमित कोच नहीं हैं. लिहाजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें हर मैच के हिसाब से सैलरी मिली. 

जिम्बाब्वे सीरीज में वीवीएस लक्ष्मण की सैलरी

लक्ष्मण 2024 में भी जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया के हेड कोच बनकर गए थे. कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया कि उस वक्त उन्हें एक मैच के लिए 10 लाख रुपये फीस के तौर पर दिए गए थे. कयास यही लगाए जा रहे हैं कि इस बार की जिम्बाब्वे सीरीज में भी लक्ष्मण को इतनी ही रकम मिली होगी. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. 

बताते चलें कि लक्ष्मण बीसीसीआई की नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) के हेड भी हैं. अब एनसीए को बीसीसीआई का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कहा जाता है. इस पद के लिए लक्ष्मण को मिलने वाली सैलरी किसी भी तरह से सार्वजनिक नहीं है.

वीवीएस लक्ष्मण का अंतर्राष्ट्रीय करियर 

नजर डालें लक्ष्मण के अंतर्राष्ट्रीय करियर पर, तो उन्होंने 134 टेस्ट और 86 वनडे मुकाबले खेले. उनका करियर 1996 से 2012 तक चला. टेस्ट की 225 पारियों में बैटिंग करते हुए लक्ष्मण ने 45.97 की औसत से 8781 रन बनाए, जिसमें 17 शतक और 56 अर्धशतक शामिल रहे. इसके अलावा वनडे की 83 पारियों में उन्होंने 30.76 की औसत से 2338 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक और 10 अर्धशतक निकले. 

 

यह भी पढ़ें: CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई



Source


Share

Related post

गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिय

गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार,…

Share श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया अगली टी20 सीरीज जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी, जिसके लिए प्लेयर्स…
IND vs PAK: Pakistan को धोया, Pahalgam पीड़ितों को जीत समर्पित, जीत पर क्या बोले फैंस?

IND vs PAK: Pakistan को धोया, Pahalgam पीड़ितों…

Share एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान पर सात विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की. टीम इंडिया ने…
अगर वापस इंग्लैंड नहीं जा पाए गौतम गंभीर, तो कौन बनेगा टीम इंडिया का हेड कोच? 3 हैं दावेदार

अगर वापस इंग्लैंड नहीं जा पाए गौतम गंभीर,…

Share Gautam Gambhir Return To India: भारतीय क्रिकेट टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे…