• April 22, 2026

गर्मी का चढ़ा पारा, ओडिशा में रिकॉर्ड 44.6 डिग्री सेल्सियस, जानें राजस्थान से दिल्ली तक का हाल

गर्मी का चढ़ा पारा, ओडिशा में रिकॉर्ड 44.6 डिग्री सेल्सियस, जानें राजस्थान से दिल्ली तक का हाल
Share

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • मौसम विभाग: आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ेगी।

Weather Update in India: देशभर में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है और कई राज्यों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया गया है. जम्मू-कश्मीर में तापमान 5 डिग्री से ज्यादा ऊपर रहा, जबकि हिमाचल प्रदेश, हरियाणा-चंडीगढ़, मेघालय, केरल और त्रिपुरा में 3 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

1.6 से 3 डिग्री तक तापमान में बढ़ोत्तरी

पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी तापमान बढ़ा हुआ रहा, जबकि दिल्ली, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 1.6 से 3 डिग्री तक अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, ओडिशा, विदर्भ, पश्चिम बंगाल-सिक्किम, मिजोरम, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में भी तापमान सामान्य से ऊपर रहा.

यह भी पढ़ेंः Explained: क्या दिन से ज्यादा खतरनाक है रात की लू? अगर लग गई तो नतीजे गंभीर, मध्यप्रदेश में पहली बार अलर्ट

और ज्यादा गर्मी बढ़ने की संभावना

पंजाब, पश्चिम राजस्थान और बिहार के कुछ इलाकों में भी गर्मी का असर देखा गया. वहीं सौराष्ट्र-कच्छ और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया. ओडिशा के झारसुगुड़ा में सबसे ज्यादा 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो देश में सबसे ऊंचा रहा. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है.

देश के अधिकांश हिस्सों में 40 से 44 डिग्री तक पहुंचा तापमान

देश के ज्यादातर हिस्सों में दिन का तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है. विदर्भ में अधिकतर जगहों पर, जबकि मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज गर्मी दर्ज की गई. पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश और हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के कुछ हिस्सों में भी तापमान 40 डिग्री के आसपास रहा.

वहीं, ओडिशा, उत्तर तेलंगाना, केरल, बिहार के पश्चिमी हिस्से, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, रायलसीमा, झारखंड और गुजरात के कुछ इलाकों में भी गर्मी का असर दिखा. जबकि बाकी हिस्सों में तापमान 36 से 40 डिग्री के बीच रहा, जबकि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में तापमान 36 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ेंः Explained: भारत में दिन से ज्यादा गर्म क्यों हो गईं रातें? कम नींद, चिड़चिड़ापन और हाई ब्लड प्रेशर से कब मिलेगा सुकून



Source


Share

Related post

1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा

1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी,…

Share Luxury Car News: लक्जरी कार कंपनी पर शिकंजा 1.57 करोड़ रुपये की महंगी SUV खरीदने के बाद…
‘Pilot Was Not In Full Control, Things Started Floating’: Inside Air India Flight That Suddenly Lost 300 Feet

‘Pilot Was Not In Full Control, Things Started…

Share News india ‘Pilot Was Not In Full Control, Things Started Floating’: Inside Air India Flight That Suddenly…
Allahabad HC pulls up UP police over defunct CCTV and generator at police station

Allahabad HC pulls up UP police over defunct…

Share NEW DELHI: The Allahabad high court, in an order dated July 28, held that non-functional generators, solar…