• July 10, 2026

‘मुझे चुप कराना है तो मारना होगा’, ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज

‘मुझे चुप कराना है तो मारना होगा’, ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
Share

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लगातार TMC नेताओं को परेशान कर रही है, लेकिन वह डरने वाली नहीं हैं. ममता बनर्जी ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि अगर भाजपा उन्हें चुप कराना चाहती है तो उसे उनकी जान लेनी होगी. उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा उनकी आवाज दबाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है.

ममता बनर्जी का यह वीडियो TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया. वीडियो में ममता ने सीधे भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि उनकी पार्टी को तोड़ने और नेताओं को डराने का लगातार प्रयास किया जा रहा है. उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब टीएमसी छोड़कर गए तीन पूर्व सांसद भाजपा में शामिल हो चुके हैं और भाजपा ने उन्हें पश्चिम बंगाल के उपचुनाव के लिए उम्मीदवार भी बना दिया है.

ये भी पढ़ें: मेरठ लाठीचार्ज मामले में NHRC सख्त, यूपी के DGP और गृह सचिव से मांगी रिपोर्ट

वीडियो में ममता बनर्जी ने क्या कहा?

वीडियो में ममता बनर्जी ने कहा, ‘अगर आपको मुझे चुप करवाना है तो तुम्हें मुझे मारना होगा. तुमने इसके लिए अपनी तरफ से कोई कमी नहीं छोड़ी है.’ उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने उनकी पार्टी के कई बड़े नेताओं को निशाना बनाया है. उन्होंने कहा कि महुआ मोइत्रा, अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी को भी परेशान किया गया. उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके घर तक पर हमला किया गया. ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी के उन नेताओं और कार्यकर्ताओं का भी जिक्र किया जो इस समय हिरासत में हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि लॉकअप में उनके नेताओं के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है. ममता ने कहा कि कई लोगों को जमीन पर सोने के लिए मजबूर किया जा रहा है. कुछ लोगों की कमर में रस्सी बांधकर और पैरों में बेड़ियां लगाकर घुमाया जा रहा है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ नेताओं का सिर मुंडवा दिया गया और उनके साथ बेहद अपमानजनक व्यवहार किया गया.

कुछ लोग TMC में रहने का दिखावा कर रहे हैं- ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं पर भी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि राजनीति में विश्वास सबसे बड़ी चीज होती है, लेकिन कुछ नेता जनता के भरोसे को तोड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि जो लोग पार्टी के खिलाफ काम कर रहे हैं, उन्हें साफ फैसला करना चाहिए या तो वे टीएमसी में रहकर पार्टी के साथ काम करें या फिर खुलकर भाजपा में शामिल हो जाएं. ममता बनर्जी ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि कुछ लोग TMC में रहने का दिखावा कर रहे हैं, लेकिन काम भाजपा के लिए कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को पार्टी कार्यकर्ताओं को गुमराह करना बंद करना चाहिए. अगर कोई भाजपा में जाना चाहता है तो सीधे वहां चला जाए, लेकिन टीएमसी में रहकर भाजपा के लिए काम न करे.

पश्चिम बंगाल की 3 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद TMC को लगातार झटके लग रहे हैं. पार्टी के कई सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेता बागी गुट के साथ चले गए हैं. इसी बीच भाजपा ने 24 जुलाई को होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए पूर्व TMC सांसद सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चिक बराइक को अपना उम्मीदवार बनाया है. ये तीनों नेता हाल ही में टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं. 24 जुलाई को पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं. मतदान और मतगणना दोनों उसी दिन होंगे. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद भाजपा इन सीटों पर भी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है.

ये भी पढ़ें: India Australia Sports Roadmap: ऑस्ट्रेलिया में कबड्डी-खो-खो और भारत में दिखेगा ऑस्ट्रेलियन फुटबॉल का जलवा, दोनों देशों में खेल का बड़ा करार




Source


Share

Related post

Combative BJP defends SIR, slams oppn for political…

Share Which forces want these names in voters list? Which parties benefited from it? Which party and family…

अभिषेक मनु सिंघवी ने निरहुआ, पवन सिंह को…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom जामुई घटना पर कांग्रेस सांसद अभिषेक…

‘Congress Is Anti-Hindu Party’: BJP Hits Back At…

Share News india ‘Congress Is Anti-Hindu Party’: BJP Hits Back At Hamid Ansari’s ‘Danger To India’ Remarks Last…