• July 1, 2024

EMI न देने पर चली गई थी शाहरुख की कार, जूही ने बताया किन हालातों से गुजरे थे किंग खान

EMI न देने पर चली गई थी शाहरुख की कार, जूही ने बताया किन हालातों से गुजरे थे किंग खान
Share

Shah Rukh Khan Struggle Days: शाहरुख खान के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकी जूही चावला ने कहा है कि एक वक्त ऐसा भी था जब एक्टर के पास ईएमआई देने के पैसे नहीं थे. उन्होंने कहा कि ईएमआई नहीं दे पाने के कारण शाहरुख की जिप्सी कार चली गई थी. इस दौरान जूही चावला ने शाहरुख खान के स्ट्रगल के दिनों को याद किया और बताया कि कैसे मुंबई में घर न होने के बाद भी एक्टर रोज 2-3 शिफ्टों में काम करते थे. 

बता दें कि जूही चावला लंबे समय से शाहरुख खान को जानती हैं दोनों ना सिर्फ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं बल्कि आज की तारीख में दोनों बिजनेस पार्टनर हैं. शाहरुख खान की आईपीएल टीम केकेआर में जूही चावला का भी हिस्सा है और वो भी देखी जाती हैं. 

जूही ने सुनाया पूरा किस्सा

गुजरात चेंबर ऑफ कॉर्मस एंड इंडस्ट्री के एक इवेंट के दौरान जूही ने शाहरुख खान के बारे में बात करते हुए कहा-‘मुझे याद है कि मुंबई में शाहरुख के पास उन दिनों घर नहीं था. दिल्ली से आने के बाद मुझे नहीं पता कि वो कहां रहे. ऐसे में वो चाय भी फिल्म यूनिट के साथ पीते थे, खाना भी फिल्म क्रू के साथ खाते थे इससे वो सभी के साथ जल्दी घुल मिल जाते थे.’

‘उस वक्त शाहरुख 2-3 शिफ्ट तक करते थे. एक तरफ जहां शाहरुख मेरे साथ 1992 में राजू बन गया जेंटलमेन कर रहे थे तो दूसरी तरफ उसी समय दिल आशना है कर रहे थे. साथ ही उसी दौरान दिव्या भारती के साथ दीवाना की शूटिंग भी कर रहे थे.’

इसी दौरान जूही चावला ने शाहरुख की कार चले जाने का किस्सा सुनाया. जूही ने कहा- ‘उस वक्त शाहरुख खान के पास एक ब्लैक जिप्सी हुआ करती थी. पर एक दिन ईएमआई ना देने के कारण जिप्सी चली गई या कुछ ऐसा ही हुआ था. उस दौरान शाहरुख बड़ी निराशा के साथ सेट पर आए, उस दौरान मैंने उनसे कहा था कि चिंता मत करो, तुम्हारे पास एक दिन ऐसी कई कारें होंगी. शाहरुख को ये बात आज भी याद है क्योंकि ये सच हुआ, आप उन्हें आज देखिए वो कहां पहुंच गए हैं.’

शाहरुख और जूही की बॉन्डिंग
शाहरुख और जूही ने यश चोपड़ा की फिल्म डर, महेश भट्ट की डुप्लीकेट, राजीव मेहरा की राम जाने, अजीज मिर्जा की फिर भी दिल है हिंदुस्तानी और वन 2 का 4 जैसी फिल्मों में साथ काम किया है. ड्रीम्ज अनलिमिटेड नाम से दोनों ने साथ मिलकर अजीज मिर्जा के साथ 2000 में एक प्रोडक्शन हाउस भी खोला. बाद में शाहरुख खान ने रेड चिलीज के नाम से खुद का स्टूडियो शुरू किया. शाहरुख खान की आने वाली अगली फिल्म किंग होगी वहीं जूही को हाल में ही द रेलवे मैन में देखा गया था. 

ये भी पढ़ें- शादी के सात दिन बाद ही सोनाक्षी ने दिखाये अपने असली रंग! पति जहीर से ये काम करा रहीं एक्ट्रेस, वीडियो शेयर कर दिखाई झलक




Source


Share

Related post

What Is Surrogate Advertising? The Cardamom-For-Tobacco Trick That’s Put SRK, Ajay Devgn In The Dock

What Is Surrogate Advertising? The Cardamom-For-Tobacco Trick That’s…

Share News cities mumbai-news What Is Surrogate Advertising? The Cardamom-For-Tobacco Trick That’s Put SRK, Ajay Devgn In The…
Yash Chopra replaced Sudesh Berry with Shah Rukh Khan in Darr, says SRK is blessed child of good because he has Gauri putr Ganesh by his side: ‘His wife’s name is..’

Yash Chopra replaced Sudesh Berry with Shah Rukh…

Share Shah Rukh Khan may have made his big-screen debut with Deewana in 1992, but it was his…
At 16, this actor cleaned tables at a coffee shop, bought his house in Mumbai at 24, went on to win a National award with Shah Rukh Khan

At 16, this actor cleaned tables at a…

Share Vikrant Massey has come a long way in the industry from television to movies. While today, he’s…