• August 7, 2026

5000वां वनडे: स्कॉटलैंड-कनाडा की ऐतिहासिक भिड़ंत, जानें कब हुआ था पहला मैच

5000वां वनडे: स्कॉटलैंड-कनाडा की ऐतिहासिक भिड़ंत, जानें कब हुआ था पहला मैच
Share

5000th Historic ODI Match Scotland vs Canada: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग टू (2023-27) में 07 अगस्त (शुक्रवार) को 124वां मुकाबला स्कॉटलैंड और कनाडा के बीच खेला जा रहा है. यह पुरुष वनडे क्रिकेट के इतिहास का 5000वां वनडे मैच है. मुकाबला स्कॉटलैंड के डुंडी (Dundee) शहर के फोर्थिल ग्राउंड पर खेला जा रहा है. ऐतिहासिक मुकाबले में कनाडा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. 

वनडे क्रिकेट की शुरुआत 1971 में हुई थी. उस वक्त एक ओवर में 6 की बजाय 8 गेंदें फेंकी जाती थीं. तो आइए जानते हैं कि वनडे फॉर्मेट का पहला मैच किन टीमों के बीच खेला गया था. 

वनडे क्रिकेट का पहला मुकाबला 

फॉर्मेट का पहला मुकाबला 05 जनवरी, 1971 को ऑस्ट्रेलिया के ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया था. मुकाबला 40-40 ओवर का हुआ था. हालांकि शुरुआती दौर में वनडे क्रिकेट मुख्यत: 60-60 ओवर का खेला जाता था. 1975 और 1979 के शुरुआती दो वर्ल्ड कप भी 60-60 ओवर फॉर्मेट में ही खेले गए थे. आगे चलकर एक दिवसीय क्रिकेट 50-50 ओवर का खेला जाने लगा. 

वक्त बढ़ने के साथ वनडे क्रिकेट में तेजी आई. 1000 वनडे मैच पूरे होने में 24 साल का वक्त लगा. 1000वां मुकाबला 1995 में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम में खेला गया. फिर 2000वां वनडे मुकाबला 2003 में पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच शारजाह में खेला गया. इसी तरह वक्त बढ़ने के साथ वनडे क्रिकेट ज्यादा खेला जाने लगा. 

1 से लेकर 5000 पुरुष वनडे मैचों का सफर

पहला वनडे – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड (मेलबर्न, 1971)

1000वां वनडे – वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड (नॉटिंघम, 1995)

2000वां वनडे – पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे (शारजाह, 2003)

3000वां वनडे – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड (साउथैम्पटन, 2010)

4000वां वनडे – हांगकांग बनाम पापुआ न्यू गिनी (हरारे, 2018)

5000वां वनडे – कनाडा बनाम स्कॉटलैंड (डुंडी, 2026)*

अब तक कितने वनडे वर्ल्ड कप खेले जा चुके हैं 

क्रिकेट के इतिहास में अब तक 13 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप खेले जा चुके हैं. पहला टूर्नामेंट 1975 में हुआ था. ऑस्ट्रेलिया अब तक सबसे सफल टीम रही, जिन्होंने 6 खिताब जीते हैं. वहीं भारतीय टीम ने 2 बार वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया है. मेन इन ब्लू ने पहला वनडे वर्ल्ड कप 1983 में कपिल देव की कप्तानी में और दूसरा 2011 में एमएस धोनी की कप्तानी में जीता था. अगला वनडे विश्व कप 2027 में खेला जाएगा. 

 

यह भी पढ़ें: रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- ‘पानी पिलाने में…’



Source


Share

Related post

DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?

DPL में किस टीम से खेल रहे हैं…

Share Sarthak Ranjan Delhi Premier League 2026 Team: इन दिनों दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL 2026) खेली जा रहा…
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा

ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा…

Share पाकिस्तान क्रिकेट टीम की मुश्किलें वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में हार के बाद और बढ़ गई…
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द

विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस…

Share आईपीएल 2026 के दौरान विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच कथित विवाद ने सोशल मीडिया पर…