• May 20, 2023

स्विट्जरलैंड में भयानक विमान हादसा, कितने लोगों की गई जान, जानिए

स्विट्जरलैंड में भयानक विमान हादसा, कितने लोगों की गई जान, जानिए
Share

Switzerland: स्विट्जरलैंड में शनिवार (20 मई) को एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा पश्चिमी स्विट्जरलैंड के जंगली, पहाड़ी इलाके में हुआ जब एक पर्यटक विमान पर्टयकों को लेकर उड़ान भर रहा था. पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है. पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.

स्थानीय पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि फ्रेंको-स्विस सीमा के पास पोंट्स-डी-मार्टेल में एक विमान हादसा हुआ है. हादसे की सूचना के बाद राहत और बचाव दल के लोगों ने मौके पर पहुंच मदद की. पुलिस ने कहा कि पहाड़ होने की वजह से राहत और बचाव कार्य करने में बेहद परेशानी हुई. दुर्घटनाग्रस्त विमान के बाहर कुछ लोगों के शव पड़े मिले तो कुछ को कॉकपिट से निकाला गया. 

पुलिस के अनुसार, अभी हादसे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, कारणों का पता लगाने के लिए घटना की उच्च स्तरीय जांच की जा रही है. जल्द ही मृतकों की संख्या का खुलासा किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें: Pakistan: अमेरिका के सामने मदद के लिए गिड़गिड़ाए इमरान खान, ऑडियो हुआ लीक



Source


Share

Related post

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री को हर महीने कितनी मिलती है सैलरी, क्या-क्या सुविधाएं? जानें

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री को हर महीने कितनी मिलती…

Share बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए मतदान जारी है, जहां 299 सीटों पर वोट डाले जा रहे…
बांग्लादेश चुनाव: कितने उम्मीदवार जिनकी संपत्ति 1,000 करोड़ से ज्यादा, ये रही टॉप 10 की लिस्ट

बांग्लादेश चुनाव: कितने उम्मीदवार जिनकी संपत्ति 1,000 करोड़…

Share बांग्लादेश में 13वां नेशनल पार्लियामेंटरी इलेक्शन 12 फरवरी को आयोजित होने जा रहा है. चुनाव आयोग के…
गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की गोली मारकर हत्या, पिता ने 42 साल किया लीबिया पर राज

गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की गोली मारकर…

Share लीबिया के पूर्व तानाशाह कर्नल मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी की गोली मारकर हत्या कर…