• July 12, 2023

अक्षय की फिल्म ‘ओएमजी 2’ में रेलवे के पानी से किया शिव का रुद्राभिषेक, सेंसर बोर्ड ने लगाई रोक

अक्षय की फिल्म ‘ओएमजी 2’ में रेलवे के पानी से किया शिव का रुद्राभिषेक, सेंसर बोर्ड ने लगाई रोक
Share

OMG 2 Banned By Censor Board: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) स्टारर फिल्म OMG 2 का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है. जिसको लेकर अब सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है. दरअसल इसमें एक सीन दिखाया गया है. जिसमें भगवान शिव का अभिषेक ट्रेन के पानी से हो रहा है. इस सीन को लेकर यूजर्स बुरी तरह से भड़के हुए हैं. इसी बीच सेंसर बोर्ड ने फिल्म रिलीज करने का सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया है. फिलहाल फिल्म को रिव्यू कमेटी के पास भेज दिया गया है.

रिव्यू कमेटी को भेजी गई फिल्म OMG-2
हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने टीजर रिलीज किया था. जिसमें अक्षय कुमार भगवान शंकर और पंकज त्रिपाठी एक परम शिवभक्त के किरदार में दिखाई दे रहे हैं. फिल्म के टीजर देखकर साफ है कि इस बार भी पिछले पार्ट की तरह ही एक दिलचस्प कहानी को भगवान और इंसान के रिश्ते के इर्द गिर्द बुना गया है. जिसे देखकर सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसकी तारीफ कर रहे थे, तो वहीं कुछ लोगों ने शिव के अभिषेक वाली सीन्स पर आपत्ति जताई है. लोगों का कहना है कि इस सीन से उनकी भावना आहत हुई है. 

भगवान शिव के किरदार में दिखाई देंगे अक्षय कुमार
फिल्म में अक्षय भगवान शिव के किरदार में दिख रहे हैं. लंबी जटाएं, माथे पर भस्म के साथ उनका लुक काफी दर्शकों ने पसंद भी किया है. अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग से सजी ये फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज करने की तैयारी थी. पिछले पार्ट में अक्षय कुमार और परेश रावल की जुगलबंदी को दर्शकों ने खूब सराहा था. हालांकि पहले पार्ट पर भी कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी, लेकिन इसके बावजूद फिल्म सुपरहिट साबित रही थी. अब दूसरे पार्ट के रिलीज होने पर आए संकट के बाद मेकर्स का अगला कदम क्या होगा, इस पर सबकी नजर है.

यह भी पढ़ें-

Throwback Bollywood: उस रात तब्बू के साथ क्या हुआ था? जब शराब के नशे में जैकी श्रॉफ ने पार कर दी हद…




Source


Share

Related post

किरदार बदले, लेकिन कहानी वही, जब बड़े पर्दे पर ‘जुड़वां’ निकलीं दो अलग-अलग फिल्में

किरदार बदले, लेकिन कहानी वही, जब बड़े पर्दे…

Share 90 के दशक में ऐसा हुआ था, जब सिनेमाघरों में एक ही महीने में ऐसी दो फिल्में…
जापान में रिलीज होगी रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’, क्या तोड़ पाएगी ‘आरआरआर’ का रिकॉर्ड?

जापान में रिलीज होगी रणवीर सिंह की फिल्म…

Share बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ की सक्सेस को एंजॉय कर रहे…
एक फिल्म के लिए इतने करोड़ चार्ज करते करते हैं सिद्धांत चतुर्वेदी, जानें नेटवर्थ

एक फिल्म के लिए इतने करोड़ चार्ज करते…

Share बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. वो अपनी दमदार एक्टिंग…