• July 14, 2026

एक वनडे मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 7 बल्लेबाज, रोहित नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन

एक वनडे मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 7 बल्लेबाज, रोहित नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन
Share

भारत ने व्हाइट बॉल क्रिकेट को कई महान क्रिकेटर दिए हैं. उनमें से विराट कोहली और रोहित शर्मा अब भी भारतीय टीम के लिए खेल रहे हैं. 14 जुलाई से भारत और इंग्लैंड की वनडे सीरीज शुरू हो रही है, जिसमें विराट और रोहित दोनों एक्शन में दिखेंगे. दूसरी ओर इंग्लैंड के पास भी दिग्गज बल्लेबाजों की कमी नहीं है, जो एक वनडे मैच में 150 से ज्यादा रन बना चुके हैं. मगर कुछ ऐसे बल्लेबाज हैं, जो वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में टॉप-7 खिलाड़ियों में विराजमान हैं.

रोहित शर्मा के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड

वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के रोहित शर्मा के नाम है. रोहित शर्मा ने साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264 रन बनाए थे. रोहित, दुनिया के ऐसे पहले बल्लेबाज भी हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 3 डबल सेंचुरी लगाई हैं. उनके अलावा 9 अन्य बल्लेबाज वनडे में दोहरा शतक लगा चुके हैं, उन सबने एक-एक बार ऐसा किया है.

वनडे में सबसे पारी

  • 264 रन – रोहित शर्मा
  • 237 रन – मार्टिन गुप्टिल
  • 219 रन – वीरेंदर सहवाग
  • 215 रन – क्रिस गेल
  • 210 रन – फखर जमान
  • 210 रन – पथुम निसांका
  • 210 रन – ईशान किशन

भारतीयों का दबदबा

अब तक वनडे क्रिकेट के इतिहास में 12 बार किसी खिलाड़ी ने 200 रनों का आंकड़ा छुआ है. भारत के कुल 5 बल्लेबाज 200 या उससे ज्यादा रन की पारी खेल चुके हैं, इनके नाम रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर, ईशान किशन, वीरेंदर सहवाग, शुभमन गिल ऐसा कर चुके हैं.

वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने की टॉप-7 खिलाड़ियों की लिस्ट में कोई भी इंग्लैंड का खिलाड़ी नहीं है. इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी वनडे पारी खेलने का रिकॉर्ड बेन स्टोक्स के नाम है, जिन्होंने साल  2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 182 रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें:

वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली



Source


Share

Related post

RANJI TROPHY | J&K bowls out MP cheaply…

Share Rohit Sharma celebrates the fall of Madhya Pradesh batter Chanchal Rathore during J&K’s Ranji Trophy fixture at…

India tour of New Zealand: Exposure for Test…

Share Indian team head coach Gautam Gambhir, interacts with selectors RP Singh, Pragyan Ojha, Shiv Sundar Das and…

351 रन बनाकर हारा भारत, तीसरे वनडे में…

Share न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेले गए तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने भारत को 5 विकेट से…