• September 16, 2023

पुलिस की गाड़ी से दर्दनाक हादसे का शिकार होने वाली जाह्नवी कुंडला होंगी सम्मानित

पुलिस की गाड़ी से दर्दनाक हादसे का शिकार होने वाली जाह्नवी कुंडला होंगी सम्मानित
Share

US Cop Jokes About Jaahnavi Kandula Death: अमेरिका में भारतवंशी युवती जाह्नवी कंडुला को एक कार ने टक्कर मार दी थी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई. इस हादसे में एक फुटेज सामने आने के बाद बवाल खड़ा हो गया है. दरअसल, फुटेज में देखने को मिला है कि जाह्नवी के एक्सीडेंट के बाद पुलिस अफसर हंस रहे थे. इस मामले में आरोपी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है. इसी बीच, नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी के चांसलर ने घोषणा की है कि भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला को मरणोपरांत मास्टर डिग्री से सम्मानित किया जाएगा.

गौरतलब है कि साउथ लेक यूनियन में नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी की 23 वर्षीय छात्रा जाह्नवी कंडुला की मौत जनवरी में हुई थी, जब वह डेक्सटर एवेन्यू नॉर्थ और थॉमस स्ट्रीट के पास टहल रही थीं. इसी दौरान उन्हें सिएटल पुलिस की एक गाड़ी ने टक्कर मार दी थी. वहीं, कंडुला की मास्टर डिग्री आगामी दिसंबर में पूरी होनी थी. ऐसे में विश्वविद्यालय ने मरणोपरांत डिग्री प्रदान करने की योजना बनाई है. इस बात की जानकारी चांसलर केनेथ डब्ल्यू हेंडरसन ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए दी.

मामले ने कैसे पकड़ा तूल 

एक पुलिस अधिकारी की बॉडीकैम फुटेज सामने आने के बाद इस घटना ने फिर से तूल पकड़ लिया, जिसमें एक अन्य अधिकारी को छात्र की मौत के बारे में असंवेदनशील टिप्पणी करते देखा गया. सिएटल टाइम्स अखबार ने सोमवार को बताया कि कंडुला की मौत तब हुई जब पुलिस अधिकारी केविन डेव ओवरडोज की सूचना पर जाते समय तेज गति से गाड़ी चला रहे थे. 

फुटेज में हंसते दिखे अधिकारी 

जो फुटेज सामने आया है, उसमें पुलिस अधिकारी को कहते सुना जा सकता है कि ‘उसकी कुछ खास कीमत नहीं थीं. वह मर चुकी है.’ इसी के साथ गाड़ी में सवार पुलिस अधिकारी हंसते हैं. साथ ही एक अधिकारी कहता है, ‘वह एक रेगुलर पर्सन है. बस एक 11,000 डॉलर का चेक लिखो, वैसे भी वह 26 साल की थी, उसकी कुछ खास कीमत नहीं थीं.’

यह फुटेज वायरल होने के बाद पुलिसकर्मियों को लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया. लोग सोशल मीडिया पर जाह्नवी कंडुला को लेकर कैंपेन चलाने लगे. भारतीय लोगों ने इस घटना को लेकर प्रोटेस्ट भी किया. जिसके बाद आरोपी अधिकारियों पर जांच बैठाई गई है. 

ये भी पढ़ें: Putin Kim Jong Meeting: पुतिन और किम की मुलाक़ात में क्या हथियारों के समझौते पर हस्ताक्षर हुआ? खुद रूस ने बताया सच



Source


Share

Related post

Behind Trump’s Iran U-Turn: Qatar, UAE And Pakistan’s Diplomatic Push, Says Report

Behind Trump’s Iran U-Turn: Qatar, UAE And Pakistan’s…

Share Last Updated:June 12, 2026, 11:05 IST The three nations intervened shortly after Trump warned that Tehran could…
PM मोदी के 12 साल पूरे होने पर ट्रंप ने अपने अंदाज में दी बधाई, ‘वो बहुत चालाक…’

PM मोदी के 12 साल पूरे होने पर…

Share भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने…
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो.

दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी,…

Share राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को सेंट पीटर्सबर्ग अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच (SPIEF) से दुनिया बढ़ती भारत की…