• February 18, 2024

राजकोट टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया से जुड़ जाएंगे रविचंद्रन अश्विन, BCCI ने दिया अहम अपडेट

राजकोट टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया से जुड़ जाएंगे रविचंद्रन अश्विन, BCCI ने दिया अहम अपडेट
Share

Ravichandran Ashwin: रविचंद्रन अश्विन राजकोट टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया को ज्वाइन कर लेंगे. फैमिली इमरजेंसी के चलते अश्विन मुकाबले के बीच से दूर रहे थे. बीसीसआई ने अश्विन को लेकर अहम अपडेट दिया है. मुकाबले के दूसरे दिन के बाद अश्विन ने अस्थायी तौर पर मुकाबले से अपना नाम वापस ले लिया था. 

अब बीसीसीआई ने बताया कि अश्विन और टीम मैनेजमेंट इस बात की पुष्टि कर दी है कि वो चौथे दिन एक्शन में वापस आ जाएंगे और चल रहे टेस्ट में योगदान देना जारी रखेंगे.

बीसीसीआई ने आगे कहा कि टीम मैनेजमेंट, प्लेयर्स, मीडिया और फैंस ने परिवार की अहमियत को प्राथमिकता के रूप में स्वीकार करते हुए काफी समझदारी और सहानुभूति दिखाई. टीम और उसके समर्थक इस मुश्किल वक़्त के दौरान अश्विन के समर्थन में एकजुट रहे और मैनेजमेंट मैदान पर उनका वापस स्वागत करने के लिए खुश है.

आगे इस बात का भी जिक्र किया गया कि अश्विन और उनके परिवार ने प्राइवेसी की गुज़ारिश की है क्योंकि वो इस मुश्किल भरे वक़्त से गुज़रे हैं. 

बता दें कि अश्विन ने राजकोट टेस्ट के दूसरे दिन 500 टेस्ट विकेट पूरे किए थे, जिसके बाद ही उन्हें फैमिली इमरजेंसी के लिए जाना पड़ गया था.




Source


Share

Related post

बदल गए IPL 2026 के नियम, इन चीजों पर लगी रोक; जानें क्यों अचानक BCCI को लाने पड़े सख्त नियम

बदल गए IPL 2026 के नियम, इन चीजों…

Share आईपीएल 2026 के नए नियम चर्चा का विषय बने हुए हैं. हर कोई यह जानना चाह रहा…
चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्यों नहीं होगा खिताबी मुकाबला, वजह आई सामने

चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्यों नहीं होगा खिताबी मुकाबला,…

Share IPL 2026 Update: बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस पूरे विवाद की जानकारी देते हुए बताया कि…
‘A lethal combination’: Ashwin lauds Shreyas Iyer’s red-hot form fueling his captaincy | Cricket News – The Times of India

‘A lethal combination’: Ashwin lauds Shreyas Iyer’s red-hot…

Share Shreyas Iyer (Image credit: BCCI/IPL) Former India off-spinner Ravichandran Ashwin has heaped praise on Punjab Kings skipper…