• June 15, 2024

टीम इंडिया का T20 World Cup चैंपियन बनना तय है! 17 साल बाद बना फिर ये संयोग

टीम इंडिया का T20 World Cup चैंपियन बनना तय है! 17 साल बाद बना फिर ये संयोग
Share

Indian Cricket Team: भारत और कनाडा के बीच मैच बारिश के कारण रद्द करना पड़ा. इस तरह दोनों टीमों को 1-1 प्वॉइंट्स मिले. हालांकि, रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम पहले ही सुपर-8 राउंड के लिए क्वॉलीफाई कर चुकी थी. टीम इंडिया ने 4 मैचों में 7 प्वॉइंट्स के साथ ग्रुप टॉप किया. बहरहाल, भारत और कनाडा के बीच मैच रद्द जरूर हो गया, लेकिन भारतीय फैंस के लिए शुभ संकेत हैं. दरअसल, पिछली बार जब टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का कोई मैच बारिश की भेंट चढ़ा था तो भारत चैंपियन बना था. लिहाजा, भारतीय फैंस को उम्मीद है कि टीम इंडिया इस संयोग के बाद फिर टाइटल अपने नाम करेगी.

जब माही की टीम के साथ हुआ था संयोग…

दरअसल, यह पूरा संयोग है टी20 वर्ल्ड कप 2007 का. भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप खेलने महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में साउथ अफ्रीका पहुंची. भारत का पहला मैच स्कॉटलैंड के साथ था, लेकिन यह मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. इसके बाद आगे चलकर भारतीय टीम पाकिस्तान, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया को हराकर वर्ल्ड चैंपियन बनी.

बताते चलें कि भारतीय टीम सुपर-8 राउंड में पहुंच चुकी है. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने लीग स्टेज में आयरलैंड के अलावा पाकिस्तान और अमेरिका को हराया. जबकि भारत और कनाडा के बीच मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. अब तक भारत के सुपर-8 राउंड के 2 मैच तय हो चुके हैं. भारतीय टीम सुपर-8 राउंड में अपना पहला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी. भारत और अफगानिस्तान की टीमें 20 जून को आमने-सामने होगी. इसके बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया का आमना-सामना 24 जून को होगा.

ये भी पढ़ें-

Watch: नेपाल के बल्लेबाज ने जड़ दिया 105 मीटर लंबा छक्का, देखकर हैरान रह गया साउथ अफ्रीका का ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ गेंदबाज

Harpal Singh Bedi: भारत के सबसे मशहूर खेल पत्रकारों में शुमार हरपाल सिंह बेदी का निधन, 4 दशक लंबा रहा करियर



Source


Share

Related post

5000वां वनडे: स्कॉटलैंड-कनाडा की ऐतिहासिक भिड़ंत, जानें कब हुआ था पहला मैच

5000वां वनडे: स्कॉटलैंड-कनाडा की ऐतिहासिक भिड़ंत, जानें कब…

Share 5000th Historic ODI Match Scotland vs Canada: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग टू (2023-27) में 07 अगस्त…
वीवीएस लक्ष्मण बनेंगे टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर! अजीत अगरकर की छुट्टी

वीवीएस लक्ष्मण बनेंगे टीम इंडिया के नए चीफ…

Share अजीत अगरकर टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर पद से हटाए जा सकते हैं. BCCI उनकी जगह वीवीएस…
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा

ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा…

Share पाकिस्तान क्रिकेट टीम की मुश्किलें वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में हार के बाद और बढ़ गई…