• September 7, 2024

बोइंग का ‘स्टारलाइनर’ यान बिना अंतरिक्ष यात्रियों के धरती पर लौटा, न्यू मैक्सिको में उतरा

बोइंग का ‘स्टारलाइनर’ यान बिना अंतरिक्ष यात्रियों के धरती पर लौटा, न्यू मैक्सिको में उतरा
Share

Sunita Williams News: नासा एस्ट्रोनॉट्स सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को अंतरिक्ष में ले जाना वाला स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी पर वापस आ गया है. जून के पहले हफ्ते में बोइंग स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट सुनीता और बुच को अंतरिक्ष में ले गया था. इसके बाद उसमें टेक्निकल दिक्कत आ गई थी और दोनों एस्ट्रोनॉट्स पृथ्वी पर वापस नहीं आ पाए थे. अब ये स्पेसक्राफ्ट बिना क्रू के पृथ्वी पर वापस लैंड कर चुका है.

नासा एस्ट्रोनॉट्स सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर अगले साल फरवरी में वापस लौटेंगे. स्टारलाइनर ने 6 सितंबर को देर रात इंटरनेशनल स्पेस सेंटर से उड़ान भरी थी और 7 सितंबर की सुबह पृथ्वी पर वापस आया. दुनियाभर के वैज्ञानिकों की निगाहें इस मिशन पर टिकी हुई थी. 

 

न्यू मैक्सिको में हुआ लैंड

जानकारी के अनुसार, भारतीय समयानुसार आज सुबह 3:30 बजे स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से अलग हुआ. वहीं सुबह 9:32 बजे यह अमेरिकी प्रांत न्यू मैक्सिको के व्हॉइट सैंड स्पेस हॉर्बर (रेगिस्तान) में लैंड किया.

5 जून को सुनीता और बुच गए थे अंतरिक्ष में

बोइंग कंपनी ने यह स्पेस क्राफ्ट बनाया है. बीते 5 जून को इससे सुनीता और बुच को ISS पर भेजा गया था. यह सिर्फ 8 दिन का ही मिशन था. लेकिन तकनीकी दिक्कत के कारण इसकी वापसी टालनी पड़ी थी. अब यह स्पेसक्राफ्ट बिना क्रू के पृथ्वी पर वापस आ आया है. सुनीता और बुच फिलहाल अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर ही रहेंगे. उन्हें फरवरी में स्पेसएक्स की उड़ान से वापस लाया जाएगा.

यह भी पढ़ें: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की गर्लफ्रेंड अलीना काबेवा, दो बेटे और सीक्रेट महल! दुनिया के सामने आया हैरान करने वाला सच




Source


Share

Related post

NASA just tested a thruster powerful enough for human missions to Mars

NASA just tested a thruster powerful enough for…

Share A technology that could propel crewed missions to Mars and robotic spacecraft throughout the solar system was…
Shredded to cosmic dust: Stunning footage captures comet’s death plunge into the Sun — watch – The Times of India

Shredded to cosmic dust: Stunning footage captures comet’s…

Share Nasa heliophysics spacecraft observed the destruction of comet C/2026 A1 (MAPS) during its close approach to the…
NASA confirms: Asteroid 2024 YR4 will NOT hit the Moon in 2032 after new orbit calculations | – The Times of India

NASA confirms: Asteroid 2024 YR4 will NOT hit…

Share Asteroids regularly pass through Earth’s cosmic neighbourhood, and most of them never attract public attention. Every so…