• November 10, 2024

दूसरे टी20 में पूरी तरह बदल जाएगी दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन, होंगे 5 बड़े बदलाव!

दूसरे टी20 में पूरी तरह बदल जाएगी दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन, होंगे 5 बड़े बदलाव!
Share

South Africa Playing 11 Vs India 2nd T20: आज दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. पहले टी20 में मेजबान टीम को 61 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में दक्षिण अफ्रीकी टीम आज कई बदलाव के साथ उतर सकती है. 

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम में खेला जाना है. भारतीय समय के अनुसार यह मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा. वहीं मुकाबले का टॉस सात बजे होगा. सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही दक्षिण अफ्रीकी टीम आज हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी. 

पहले टी20 में दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान एडन मार्करम और रियान रिकेल्टन ने पारी की शुरुआत की थी, लेकिन आज ओपनिंग जोड़ी में बदलाव हो सकता है. नियमित ओपनर रीजा हेंड्रिक्स की टीम में वापसी तय मानी जा रही है. वह रिकेल्टन के साथ पारी का आगाज कर सकते हैं. 

इसके अलावा मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज पैट्रिक क्रूगर और स्पिनर एंडिले सिमलेन की भी टीम से छुट्टी हो सकती है. एंडिले सिमलेन की जगह तेज गेंदबाज ओटनील बार्टमैन को अंतिम ग्यारह में शामिल किया जा सकता है. सेंट जॉर्ज पार्क की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मुफीद रह सकती है. इसी को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया जा सकता है. 

पहले टी20 में तीन नंबर पर ट्रस्टन स्टब्स को भेजा गया था, जो पूरी तरह से फ्लॉप रहे. ऐसे में स्टब्स एक बार फिर मिडिल ऑर्डर में खेल सकते हैं और तीन नंबर पर कप्तान मार्करम बल्लेबाजी करने आ सकते हैं. अगर हेंड्रिक्स पारी का आगाज करते हैं तो फिर टीम काफी संतुलित हो जाएगी. छह नंबर तक सभी विस्फोटक बल्लेबाज होंगे और सातवें नंबर पर ऑलराउंडर मार्को यानसेन खेलेंगे. मार्करम को मिलाकर गेंदबाजी के कुल छह विकल्प रहेंगे. 

दूसरे टी20 के लिए दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन- रीजा हेंड्रिक्स, रियान रिकेल्टन, एडन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्ज़ी, नकाबायोमज़ी पीटर और ओटनील बार्टमैन. 



Source


Share

Related post

सनराइजर्स हैदराबाद ने किया IPL का चौथा सबसे बड़ा रन चेज, 243 रन बनाकर भी हारी मुंबई

सनराइजर्स हैदराबाद ने किया IPL का चौथा सबसे…

Share Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad Match Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा…
IPL 2026: ‘My best is yet to come’- Ishan Kishan sends warning after match-winning 74 vs RR | Cricket News – The Times of India

IPL 2026: ‘My best is yet to come’-…

Share Sunrisers Hyderabad’s Ishan Kishan (ANI) Sunrisers Hyderabad wicketkeeper-batter Ishan Kishan played a composed yet aggressive hand in…
‘It was just that bad night’: Aiden Markram’s painful admission after New Zealand hammering | Cricket News – The Times of India

‘It was just that bad night’: Aiden Markram’s…

Share South Africa’s captain Aiden Markram (AP Photo/Manish Swarup) South Africa captain Aiden Markram admitted it was simply…