• February 22, 2025

Schneider Electric भारत के इन 3 शहरों में खोलने जा रहा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट

Schneider Electric  भारत के इन 3 शहरों में खोलने जा रहा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट
Share

Schneider Electric: एनर्जी सेक्टर से जुड़ी बड़ी कंपनी श्नाइडर इलेक्ट्रिक ने शनिवार को भारत में तीन और मैन्युफैक्चरिंग प्लांट खोलने का ऐलान किया है. Elecrama 2025 के इनोग्रेशन सेशन में बोलते हुए श्नाइडर इलेक्ट्रिक के सीईओ ओलिवियर ब्लम ने कहा कि कंपनी भारत में रेगुलर इंवेस्टमेंट करने का प्लान बना रही है. बता दें कि इस वक्त देश में श्नाइडर के 31  मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं. 

इन तीन शहरों में बनेंगे मैन्युफैक्चरिंग प्लांट

ग्रेटर नोएडा में उद्योग निकाय इंडियन इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (IEEMA) के आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि तीन नए  मैन्युफैक्चरिंग प्लांट कोलकाता, हैदराबाद और अहमदनगर में बनेंगे. ब्लम ने कहा, डिजिटलाइजेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर के मॉर्डनाइजेशन, एनर्जी ट्रांजिशन और सस्टेनबिलिटी पर भारत के फोकस से बेहतर मौके बन रहे हैं. उन्होंने कहा, हम भारत के एनर्जी सेक्टर में विकास को गति देने के लिए AI और डिजिटलाइजेशन का लाभ उठा रहे हैं. हमारा मानना ​​है कि डिजिटल ग्रिड, IoT सक्षम वितरित ऊर्जा संसाधन, माइक्रोग्रिड, स्मार्ट बिल्डिंग और स्मार्ट सिटी जैसी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी अगले 25 सालों में उत्सर्जन को 75 परसेंट तक कम कर देंगी. 

भारत श्नाइडर का तीसरा सबसे बड़ा मार्केट

भारत में अपनी इंडस्ट्री का दायरा बढ़ाने के लिए श्नाइडर ने पहले ही 3,200 करोड़ रुपये के इंवेस्टमेंट का ऐलान कर दिया है और और 2026 तक लगभग 1.2 मिलियन स्क्वॉयर फुट विस्तार करने का भी प्लान बनाया है. ग्लोबल लेवल पर भारत श्नाइडर का तीसरा सबसे बड़ा मार्केट है और चारों ग्लोबल हब में से एक है. ब्लम ने कहा, भारत हमारे लिए एक प्रमुख मार्केट है और रणनीतिक केंद्र भी. हम भारत के भविष्य में निवेश करने, रोजगार बढ़ाने और डेवलपमेंट में योगदान देने के लिए समर्पित हैं. इसी के साथ, श्नाइडर ने इलेक्ट्रिक और ऑटोमेशन प्रोडक्ट्स का एक बड़ा रेंज भी प्रस्तुत किया, जो भारत में एनर्जी के क्षेत्र में बदलाव को गति देगी. 

 

ये भी पढ़ें:

भारत में कितनी होगी टेस्ला के कारों की कीमत? सबसे सस्ता मॉडल भी आम आदमी की पहुंच से बाहर 

 



Source


Share

Related post

किराए से कमाई का ‘गोल्डन रूल’, जानिए कैसे कमर्शियल प्रॉपर्टी दे रही है रेजिडेंशियल से 3 गुना

किराए से कमाई का ‘गोल्डन रूल’, जानिए कैसे…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom स्थिरता और जोखिम: रेजिडेंशियल में आय…
नॉर्वे का भगोड़ा धोखेबाज पाकिस्तान में! जानें कौन है वह शख्स जिससे जेडी वेंस ने भी मिलाया हाथ

नॉर्वे का भगोड़ा धोखेबाज पाकिस्तान में! जानें कौन…

Share US Iran Talks 2.0: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ईरान के साथ शांति बातचीत के पहले दौर…
Hormuz संकट के बीच क्रूड ऑयल की कीमतों ने फिर पकड़ी रफ्तार, भारत में 17 फीसदी कम रहा इंपोर्ट

Hormuz संकट के बीच क्रूड ऑयल की कीमतों…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव से…