• June 19, 2026

शेयर बाजार के उस्ताद निकले राहुल गांधी, किन-किन कंपनियों में लगा रखा है पैसा? खूब मिलता मुनाफा

शेयर बाजार के उस्ताद निकले राहुल गांधी, किन-किन कंपनियों में लगा रखा है पैसा? खूब मिलता मुनाफा
Share

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • राहुल गांधी की कुल संपत्ति ₹20.4 करोड़ है, जिसमें शेयर शामिल हैं.
  • उन्होंने ₹4.33 करोड़ ब्लूचिप और डिफेंसिव स्टॉक्स में लगाए हैं.
  • प्रमुख शेयरों में पिडिलाइट, बजाज फाइनेंस और नेस्ले इंडिया शामिल हैं.
  • उन्होंने ₹3.81 करोड़ म्यूचुअल फंड्स और ‘यंग इंडियन’ में भी लगाए.

Rahul Gandhi Investment Portfolio: शेयर बाजार के दांव पेंच को समझना हर किसी के बस की बात नहीं. शेयर मार्केट में किसी कंपनी के शेयर में पैसा लगाना और उससे मुनाफा कमाना कोई आसान काम नहीं है. इसके लिए सूझबूझ, भविष्य के लिए रणनीति और सही वक्त पर लिए गए सटीक फैसले की जरूरत पड़ती है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर आइए जानते हैं कि राजनीति के मैदान के अलावा शेयर बाजार से मुनाफा कमाने के मामले में वह कितने बड़े धुरंधर हैं.  

शेयर बाजार में राहुल का बड़ा दांव

साल 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान दायर हलफनामे (Affidavit) के मुताबिक, राहुल गांधी की कुल संपत्ति 20.4 करोड़ रुपये है.  इसमें पिडिलाइट, बजाज फाइनेंस और नेस्ले जैसी कंपनियों के शेयर, म्यूचुअल फंड और गुरुग्राम में प्रॉपर्टी शामिल हैं.

हलफनामे में दी गई जानकारी के हिसाब से राहुल गांधी के पास 25 से ज्यादा लिस्टेड कंपनियों के शेयर हैं और इनमें उनका टोटल डायरेक्ट इक्विटी इंवेस्टमेंट 4.33 करोड़ रुपये का है. उनके निवेश की सबसे बड़ी खास बात यह है कि उन्होंने किसी सरकारी कंपनी यास अडानी-अंबानी ग्रुप की किसी बड़ी कंपनी के बजाय Nifty 50 में शामिल ब्लूचिप कंपनियों और डिफेंसिव स्टॉक्स पर भरोसा जताया है. 

राहुल गांधी की पोर्टफोलियो के 5 बड़े निवेश

वैल्यू के लिहाज से देखें तो राहुल गांधी के पसंदीदा स्टॉक्स में से एक Pidilite Industries के शेयर हैं. उनके पास इस कंपनी के 1474 शेयर हैं, जिनकी वैल्यू 42.27 लाख रुपये है. इसके बाद दूसरे नंबर पर Bajaj Finance है. राहुल के पास इस कंपनी के 551 शेयर हैं, जिनकी कीमत लगभग 35.89 लाख रुपये है.

राहुल के पसंदीदा शेयरों में Nestle India भी शामिल हैं. राहुल गांधी ने FMCG सेक्टर की इस दिग्गज कंपनी के 1370 शेयर खरीद रखे हैं, जिनकी वैल्यू करीब 35.67 लाख रुपये है. उनके पोर्टफोलियो में Asian Paints के भी 1231 शेयर हैं, जिनकी वैल्यू करीब 35.29 लाख रुपये है. राहुल का पांचवां सबसे पसंदीदा स्टॉक Titan Company है. इस दिग्गज कंपनी के 897 शेयर उनके पास है, जिसकी कीमत करीब 35.59 लाख रुपये है. 

पोर्टफोलियो में ये स्टॉक्स भी शामिल

राहुल गांधी ने अपने पोर्टफोलियो में कंज्यूमर, फाइनेंशियल सर्विस, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और स्पेशलिटी केमिकल कंपनियों के शेयरों को भी जगह दी है.  हलफनामे में बताई गई दूसरी लार्ज-कैप होल्डिंग्स में हिंदुस्तान यूनिलीवर, ICICI बैंक, इन्फोसिस, ITC, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और LTI माइंडट्री शामिल हैं। गांधी ने डिवीज लैबोरेटरीज, दीपक नाइट्राइट, GMM फॉडलर, गारवेयर टेक्निकल फाइबर्स, एल्काइल एमाइन्स केमिकल्स, फाइन ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज, सुप्रजीत इंजीनियरिंग, मोल्ड-टेक पैकेजिंग, ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया, डॉत्र लाल पैथलैब्स, इंफोएज, विनाइल केमिकल्स और वर्टोज एडवरटाइजिंग जैसी कंपनियां शामिल हैं.

इसके अलावा, राहुल के हलफनामे में ‘यंग इंडियन’ के 1,900 इक्विटी शेयरों का भी जिक्र है. यह ‘नेशनल हेराल्ड’ अखबार से जुड़ी एक अनलिस्टेड कंपनी है और इन शेयरों की कीमत 1.90 लाख रुपये है.

म्यूचुअल फंड्स में भी लगा है पैसा

शेयर बाजार के अलावा राहुल गांधी ने 7 अलग-अलग म्यूचुअल फंड स्कीम्स में करीब 3.81 करोड़ रुपये के निवेश किए हैं. इसमें सबसे बड़ा हिस्सा HDFC small-cap fund का है, जिसमें निवेश की रकम करीब 1.24 करोड़ रुपये है. राहुल ने CICI Prudential regular savings fund में भी करीब 1.02 रुपये और HDFC hybrid debt fund में करीब 79.01 लाख रुपये का निवेश कर रखा है.

राहुल के पास कितने लाख के गहने?

राहुल गांधी ने अपने हलफनामे में 2020-21 सीरीज के सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की 220 यूनिट्स का भी जिक्र किया है, जिसकी कीमत 15.21 लाख रुपये है. राहुल के पास 333.30 ग्राम गोल्ड भी है. इनमें से 168.80 ग्राम शुद्ध सोना है. इसकी कीमत 4.20 लाख रुपये है. 

कितने रुपये की है अचल संपत्ति? 

राहुल गांधी की अचल संपत्ति की कीमत 11.15 करोड़ रुपये आंकी गई है. इनमें सबसे बड़ा हिस्सा गुरुग्राम के सिग्नेचर टावर्स में उनका खरीदा गया कमर्शियल ऑफिस स्पेस का है. इसके दो यूनिट्स हैं, जिसकी कीमत  9.05 करोड़ रुपये बताई गई है. उन्होंने नई दिल्ली के महरौली में सुल्तानपुर स्थित कृषि भूमि और एक फार्महाउस बिल्डिंग में विरासत में मिले हिस्से की भी जानकारी दी है. यह उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ एक ज्वॉइंट प्रॉपर्टी है और इसकी कीमत 2.10 करोड़ रुपये आंकी गई है. हलफनामे में गांधी के नाम पर किसी भी रिहायशी अपार्टमेंट या मोटर व्हीकल का जिक्र नहीं है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें:

Business Ideas: जॉब छोड़ने का है सपना? 5 से 10 लाख के बजट में शुरू होने वाले ये बिजनेस बदल देंगे आपकी किस्मत 



Source


Share

Related post

बेकार समझकर न फेंकें ये चीजें, घर के कबाड़ से शुरू करें बिजनेस, होगी कमाई

बेकार समझकर न फेंकें ये चीजें, घर के…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom कबाड़ इकट्ठा करके रीसाइक्लिंग फैक्ट्रियों को…
Delulu opposition thinks youth are with it, Rahul suffering from FOMO: NDA

Delulu opposition thinks youth are with it, Rahul…

Share File photo: Congress MP Rahul Gandhi and BJP MP Tejasvi Surya NEW DELHI: BJP and its allies…
स्मार्ट AI प्लान से चमकी एप्पल, एनवीडिया पिछड़ी, निवेशक हुए गदगद

स्मार्ट AI प्लान से चमकी एप्पल, एनवीडिया पिछड़ी, निवेशक…

Share Apple Becomes Most Valuable Company: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों की लिस्ट में एप्पल ने एक…