• January 1, 2026

नए साल का जश्न खुशी की जगह गम में बदला, हैदराबाद में शराब पीने से एक शख्स की मौत

नए साल का जश्न खुशी की जगह गम में बदला, हैदराबाद में शराब पीने से एक शख्स की मौत
Share

हैदराबाद में नए साल का जश्न मना रहे लोगों की खुशी उस समय गम में बदल गई, जब यहां शराब पीने से 1 शख्स की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. जगदगिरिगुट्टा पुलिस स्टेशन इलाके के भवानीनगर में हुई इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है. यहां लोगों को ज्यादा शराब पीना के भारी पड़ गया. इससे एक 53 साल युवक की मौत हो गई, और  15 अन्य लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है.

क्या है पूरा मामला?

जगदगिरिगुट्टा पुलिस इंस्पेक्टर बी वेंकटेशम ने इस संबंध में जानकारी दी है. पुलिस की तरफ से बताया गया है कि यह सभी लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे. पार्टी में शराब पीने के बाद सभी ने मछली और अन्य चीजें खाईं. 

इसके कुछ देर बाद ही लोगों की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई. कई लोगों को उल्टियां आनी शुरू हो गईं और सीने में जलन महसूस होने लगी. इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आनन फानन में परिवार और दोस्तों ने मिलकर पीड़ित लोगों को अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टर की मानें तो 15 लोगों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है. उन पर लगातार निगरानी बनाई हुई है. इलाज के दौरान 53 साल के पांडू नाम के शख्स की मौत हुई है. 

पुलिस मामले की जांच में जुटी, हर एंगल से की जा रही पड़ताल
इस पूरे मामले में पुलिस ने संज्ञान लिया है. जांच भी शुरू कर दी है. अभी यह साफ नहीं हो पाया कि लोगों बिरयानी खाने या जहरली शराब पीने से इस तरह की स्थिति बनी है. पुलिस अस्पताल और परिजनों से मामले में पूछताछ में जुटी हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मौत का सही कारण का पता लगाया जा रहा है. जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. पुलिस सभी तरह के एंगल से पड़ताल कर रही है. 



Source


Share

Related post

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom इस घटना से नेशनल पुलिस अकादमी…
हैदराबाद के ‘बंटी-बबली’ से मिलो,निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए,स्विट्जरलैंड में मनाया हनीमून

हैदराबाद के ‘बंटी-बबली’ से मिलो,निवेश के नाम पर…

Share Hyderabad Couple Missing: हैदराबाद में एक कपल के अचानक लापता होने का एक ऐसा मामला सामने आया…
हैदराबाद के कपरा में मुस्लिम लड़के को पाकिस्तानी कहने पर विवाद, सोसाइटी सेक्रेटरी ने मांगी माफी

हैदराबाद के कपरा में मुस्लिम लड़के को पाकिस्तानी…

Share Show Quick Read Key points generated by AI, verified by newsroom यह विवाद छोटे सिविक मुद्दे से…