• February 9, 2026

ईशान किशन से लेकर शमी तक, BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से 5 बड़े खिलाड़ियों का नाम गायब

ईशान किशन से लेकर शमी तक, BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से 5 बड़े खिलाड़ियों का नाम गायब
Share

Players Ignored From BCCI Central Contract List: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अगले सत्र के लिए खिलाड़ियों की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है. टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल का प्रमोशन हुआ है, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली का डिमोशन हुआ है. वहीं रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह सबसे उच्चतम ग्रेड में बने हुए हैं. पिछले सत्र की तुलना में बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की सूची से कई नामी खिलाड़ियों को बाहर कर दिया है, इनमें एक नाम दिग्गज गेंदबाज मोहम्मद शमी का भी है.

मोहम्मद शमी और ईशान किशन का नाम गायब

बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सूची से सबसे बड़ा नाम जो गायब हुआ है, वो मोहम्मद शमी का है. शमी डोमेस्टिक क्रिकेट में लगातार बढ़िया प्रदर्शन करते आए हैं, लेकिन लगातार टीम इंडिया से ड्रॉप हो रहे थे. अब उनका सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सूची से भी पत्ता साफ कर दिया गया है. दूसरी ओर हाल ही में टी20 टीम में वापसी करने वाले ईशान किशन भी लिस्ट से बाहर हैं. किशन को पिछले सत्र की सूची में भी स्थान नहीं मिला था, क्योंकि बीसीसीआई ने उन्हें डोमेस्टिक क्रिकेट ना खेलने की वजह से लिस्ट से बाहर कर दिया था.

सरफराज खान को भी इस बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला है. इंडियन प्रीमियर लीग में RCB टीम की कप्तानी करने वाले रजत पाटीदार का भी पत्ता साफ हो गया है, वहीं तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को भी इस बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया गया है.

ये 5 नाम हुए बाहर- मोहम्मद शमी, ईशान किशन, रजत पाटीदार, सरफराज खान, मुकेश कुमार

BCCI की नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट

ग्रेड A- शुभमन गिल जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा

ग्रेड B- रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पाण्ड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर 

ग्रेड C- अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नीतीश कुमार, रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई, ऋतुराज गायकवाड

यह भी पढ़ें:

BCCI ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, विराट-रोहित का डिमोशन, सिर्फ 3 खिलाड़ी ग्रेड A में



Source


Share

Related post

शानदार फॉर्म के बावजूद शुभमन गिल को क्यों नहीं मिली T20 टीम में जगह, सामने आई वजह

शानदार फॉर्म के बावजूद शुभमन गिल को क्यों…

Share शुभमन गिल IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर…
वर्ल्ड कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव से छिनी टी20 की कप्तानी, टीम से भी होंगे बाहर

वर्ल्ड कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव से छिनी…

Share Suryakumar Yadav Removed as T20I Captain: भारत को 2026 टी20 वर्ल्ड का खिताब जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार…
गिल और सूर्यकुमार की छुट्टी, वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में डेब्यू पक्का! BCCI ने दिया मौका

गिल और सूर्यकुमार की छुट्टी, वैभव सूर्यवंशी का…

Share वैभव सूर्यवंशी बहुत जल्द टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर सकते हैं. इसी साल सितंबर-अक्टूबर महीने के…