• February 16, 2026

करो या मरो के मैच ऑस्ट्रेलिया ने बनाया 181 का स्कोर, मार्श-हेड ने लगाई फिफ्टी

करो या मरो के मैच ऑस्ट्रेलिया ने बनाया 181 का स्कोर, मार्श-हेड ने लगाई फिफ्टी
Share

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 30वें लीग मैच में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की टीमें पल्लेकेले के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने हैं. मुकाबले में पहले बैटिंग के लिए उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में 181 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए कप्तान मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं. वहीं श्रीलंका के लिए दुशान हेमन्था ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए.

बता दें कि जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछला मुकाबला हारने के बाद यह ऑस्ट्रेलिया के लिए करो या मरो का मैच का है. यह ऑस्ट्रेलिया तीसरा मैच खेल रहा है. इससे पिछले 2 मैचों में कंगारू टीम ने एक में जीत हासिल की और एक में हार का सामना किया. अब सुपर-8 की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए ऑस्ट्रेलिया को इस मैच में जीत दर्ज करना होगा.

ऑस्ट्रेलिया की पारी 

मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी ऑस्ट्रेलिया को मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने शानदार शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 104 (51 गेंद) रनों की साझेदारी की. इस साझेदारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 8.1 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 100 रनों का आंकड़ा छू लिया था. 

इस स्कोर बाद लगने लगा कि कंगारू टीम आसानी से 200 रनों का आंकड़ा पार कर लेगी, लेकिन पहला विकेट गिरने के बाद टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. 

सिर्फ 77 रन पर गंवाए 9 विकेट 

104 रन पर पहला विकेट गंवाने के बाद टीम ने बाकी 9 विकेट सिर्फ 77 रन पर ही गंवा दिए. इस तरह टीम 181 रन पर ऑलआउट हो गई. मार्श और हेड के अलावा टीम का बाकी कोई बल्लेबाज 30 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर सका. 

श्रीलंका की गेंदबाजी 

श्रीलंका के लिए दुशान हेमन्था ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने 4 ओवर में 37 रन खर्चे. इसके अलावा दुश्मंथा चमीरा ने 2 विकेट अपने खाते में डाले. बाकी महीश तीक्षणा, दुनिथ वेल्लालागे और कामिंदु मेंडिस ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.



Source


Share

Related post

SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन ट्रॉफी भी पक्की?

SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के…

Share KKR Unwanted Record, IPL 2026: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के छठे लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)…
‘Tough call’: Sam Curran reveals injury that forced IPL 2026 withdrawal | Cricket News – The Times of India

‘Tough call’: Sam Curran reveals injury that forced…

Share NEW DELHI: Sam Curran has opened up on the groin injury that ruled him out of IPL…
पश्चिम बंगाल में BJP ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, रूपा गांगुली को भी मिला टिकट

पश्चिम बंगाल में BJP ने जारी की उम्मीदवारों…

Share पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 111 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्टी जारी कर दी है.…