• May 21, 2026

KKR की प्लेऑफ की उम्मीद जिंदा, सुनील नरेन ने रचा इतिहास, पांडे-पावेल भी चमके; MI चारों खाने चित

KKR की प्लेऑफ की उम्मीद जिंदा, सुनील नरेन ने रचा इतिहास, पांडे-पावेल भी चमके; MI चारों खाने चित
Share

कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया है. यह पिछले 7 मैचों में केकेआर की छठी जीत है और उसने प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवित रखा है. मनीष पांडे और रोवमैन पावेल की जुझारू पारियों के दम पर कोलकाता ने जीत दर्ज की. वहीं सुनील नरेन के ऐतिहासिक गेंदबाजी स्पेल ने भी जीत में बहुत बड़ी भूमिका निभाई.

ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 147 रन बना पाई. बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में मुंबई की पारी को बीच में रोका भी गया. रोहित शर्मा, रायन रिकल्टन और सूर्यकुमार यादव के फ्लॉप होने के बाद कॉर्बिन बॉश (32 रन), हार्दिक पांड्या (26 रन) और तिलक वर्मा (20 रन) की छोटी-छोटी पारियों की बदौलत मुंबई जैसे-तैसे 147 रनों तक पहुंची.

148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई कोलकाता की शुरुआत अच्छी नहीं रही, क्योंकि पिछले मैच में 93 रन जड़ने वाले फिन एलन इस बार सिर्फ 8 रन बना पाए. अजिंक्य रहाणे भी 21 रन बनाकर आउट हो गए और 25 करोड़ी कैमरून ग्रीन ने गेंदबाजी में 2 विकेट जरूर लिए, लेकिन बल्ले से दम नहीं दिखा पाए. देखते ही देखते 54 रन तक केकेआर के 3 विकेट गिर चुके थे.

यह भी पढ़ें: IPL में सुनील नरेन ने रचा इतिहास, 80वीं बार कर दिया ये कमाल; राशिद-स्टेन सब रह गए पीछे

यहां से मनीष पांडे और रोवमैन पावेल ने पारी को संभाला और 64 रनों की बहुत महत्वपूर्ण पार्टनरशिप की. पांडे ने 45 रन और पावेल ने 40 रन बनाए. कोलकाता ने 19वें ओवर में लक्ष्य को सफलतापूर्वक चेज कर लिया. बता दें कि सुनील नरेन ने इस मैच में 4 ओवरों में केवल 13 रन दिए. यह आईपीएल में 80वीं बार है जब नरेन ने 4 ओवर का स्पेल करते हुए 6 या उससे कम इकोनॉमी रेट से रन दिए हों.

वहीं कोलकाता की प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा हैं, क्योंकि वह पॉइंट्स टेबल में 13 अंकों के साथ छठे स्थान पर आ गई है और सबसे बड़ी बात यह है कि कोलकाता का नेट रन रेट भी पाज़िटिव में आ गया है, जो पंजाब किंग्स के लिए मुश्किल बढ़ाने का काम कर रहा है.

यह भी पढ़ें:

चेपॉक में हेनरिक क्लासेन के साथ लड़ाई पर बोले संजू सैमसन, दिया दिल जीत लेने वाला बयान



Source


Share

Related post

Vaibhav Sooryavanshi creating ‘Gayle-level fear’, says Pathan as 59-sixes record nears

Vaibhav Sooryavanshi creating ‘Gayle-level fear’, says Pathan as…

Share Vaibhav Sooryavanshi (Pic credit: IPL) Former India all-rounder Irfan Pathan has showered massive praise on teenage sensation…
‘I felt blessed from upstairs’: Ishan Kishan dedicates SRH playoff-clinching knock to grieving cousin – Watch

‘I felt blessed from upstairs’: Ishan Kishan dedicates…

Share Sunrisers Hyderabad’s Ishan Kishan plays a shot during IPL match against Chennai Super Kings. (AP Photo) NEW…
IPL 2026: ‘Vaibhav Sooryavanshi hasn’t continued as much as we’d like’- RR coach on conversion issues

IPL 2026: ‘Vaibhav Sooryavanshi hasn’t continued as much…

Share Rajasthan Royals’ Vaibhav Sooryavanshi (ANI Photo) Vaibhav Sooryavanshi has continued to dominate IPL 2026 with his fearless…