• May 22, 2026

4 मिनट 46 सेकंड का वो गाना, जिसे लेकर कंफ्यूज थे मेकर्स! 19 साल पहले ऐसे हुआ था तैयार

4 मिनट 46 सेकंड का वो गाना, जिसे लेकर कंफ्यूज थे मेकर्स! 19 साल पहले ऐसे हुआ था तैयार
Share

90s और 20s में बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक गानों को रिलीज किया गया. इसमें कई फिल्मों के सॉन्ग हिट रहे और कई तो सदाबहार गानों की लिस्ट में शामिल हुए. इसमें कई बार तो ऐसा भी रहा है कि फिल्में फ्लॉप रहीं लेकिन उनके गाने हिट रहे हैं. ऐसे में आज आपको एक ऐसी ही 19 साल पुरानी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिटी लेकिन उसका गाना काफी हिट हुआ. लेकिन, वो गाना लिखने के बाद मेकर्स कंफ्यूज थे कि अब इसे गायगा कौन? चलिए बताते हैं किस्सा.

रणबीर कपूर की फ्लॉप फिल्म का था सॉन्ग

दरअसल, 19 साल पुराने जिस गाने के बारे में बात कर रहे हैं, वो रणबीर कपूर की फ्लॉप फिल्म का गाना था. हालांकि, फिल्म भले ही फ्लॉप रही लेकिन, इसका गाना दर्शकों को काफी पसंद आया था और आज भी इसका म्यूजिक, लिरिक्स और रणबीर की वो एक्टिंग फैंस को काफी पसंद आती है. गाना भले ही 19 साल पुराना हुआ है लेकिन म्यूजिक आज भी नया सा लगता है. ये कोई और नहीं बल्कि रणबीर कपूर की फिल्म ‘सांवरिया’ का सॉन्ग ‘जब से तेरे नैना’ है.

यह भी पढ़ें: Netflix पर इन 5 फिल्मों ने काटा गदर, नंबर 1 पर आई एनिमेटेड कॉमेडी, तो तीसरे नंबर वाली थ्रिलर उड़ा देगी होश

‘जब से तेरे नैना’ को लेकर कंफ्यूज थे मेकर्स

फिल्म ‘सांवरिया’ का गाना ‘जब से तेरे नैना’ की मेकिंग का किस्सा कमाल का है, जिसे मेकर्स ने लिख तो लिया था लेकिन वो कंफ्यूज थे कि इसे गायगा कौन? संगीतकार समीर अंजान इसके बारे में बताया. उन्होंने शान के पॉडकास्ट में शिरकत की थी और बताया, ‘मुझे याद है शान, जब वो गाना बना तो बड़ा डिस्कशन हुआ कि इसको गवाया किससे जाए? 

वो आगे बताते हैं, ‘और वो फैसला संजय लीला भंसाली द्वारा लिया गया था. क्योंकि वो तुम्हारे कुछ गानों के फैन थे और अभी भी होंगे. उन्होंने बोला यार एक काम करते हैं शान को बुलाते हैं. मुझे लगता है कि तुम्हारे लिए भी वो गाना थोड़ा चैलेंजिंग रहा होगा.’ इसके बाद शान भी बताते हैं उन्होंने बड़ी मुश्किल से गाया था. सुर कई बार ऊपर नीचे हो गए थे. 

यह भी पढ़ें: ‘करुप्पू’ ने 8वें दिन बनाया रिकॉर्ड, इंडिया के बाद तमिल में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री

बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी ‘सांवरिया’

गौरतलब है कि रणबीर कपूर की फिल्म ‘सांवरिया’ उनकी डेब्यू मूवी थी, जिसे साल 2007 में रिलीज किया गया था. इसमें उनके साथ एक्ट्रेस सोनम कपूर को कास्ट किया गया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन इसमें रणबीर और सोनम की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी.

फिल्म के बॉक्स ऑफिस के बारे में बात करें तो सैकनिल्क के अनुसार, ‘सांवरिया’ का बजट 45 करोड़ था और ये बजट के जितनी कमाई भी नहीं कर पाई थी. फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 22.31 करोड़, ओवरसीज में 12.13 करोड़ और वर्ल्डवाइड 39.13 करोड़ का बिजनेस ही कर पाई थी. 

रणबीर कपूर का वर्कफ्रंट

रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसका निर्माण नितेश तिवारी कर रहे हैं. इस फिल्म का बजट 4000 करोड़ है और इसे दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा. फिल्म में रणबीर के साथ ही साई पल्लवी भी लीड रोल में हैं. इसके पहले पार्ट को दिवाली 2026 और दिवाली 2027 के मौके पर रिलीज किया जाएगा. फिल्म में यश रावण तो सनी देओल हनुमान की भूमिका में दिखाई देंगे.



Source


Share

Related post

2027 में बॉक्स ऑफिस पर टूटेंगे सारे रिकॉर्ड्स,…

Share रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी शादी के बाद पहली बार फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के…

Kunal Kohli Asks FDA’s Tukaram Mundhe To Raid…

Share News india Kunal Kohli Asks FDA’s Tukaram Mundhe To Raid Home Kitchens; Deepika Padukone Not In Brahmastra…
Ranbir Kapoor, Alia Bhatt, Deepika Padukone’s ‘Brahmastra 2’ to have Rs 550 crore budget? Details Inside

Ranbir Kapoor, Alia Bhatt, Deepika Padukone’s ‘Brahmastra 2’…

Share Much has been said and written about director Ayan Mukerji’s highly anticipated ‘Brahmastra 2’.The film, that is…