• September 4, 2026

2027 में बॉक्स ऑफिस पर टूटेंगे सारे रिकॉर्ड्स, ‘लव एंड वॉर’ की रिलीज डेट फाइनल

Share

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी शादी के बाद पहली बार फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के जरिए स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं. वहीं, इसमें उनके साथ विक्की कौशल भी हैं, जो फर्स्ट टाइम इस कपल के साथ बड़े पर्दे पर दिखेंगे. संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर अपडेट सामने आया है कि इसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब फिल्म की रिलीज डेट को भी कंफर्म कर दिया गया है. ये 2027 में बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड्स को ध्वस्त करने आ रही है.

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ 2027 की की मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्मों में से एक है. इसकी रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. ऐसे में अब फिल्म की रिलीज डेट फाइनल होते ही दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है. शादी के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को पहली बार स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं. फिल्म को 21 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: चौथे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर गरजी ‘हनुमान अंश’, तोड़ डाला ‘धुरंधर 2’ का भी रिकॉर्ड

‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग हुई पूरी

इसी के साथ ही फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर एक और जानकारी सामने ये भी आई है कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. अब मूवी की शूटिंग पूरी होते ही संजय लीला भंसाली की पूरा ध्यान फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन की तरफ होने वाला है. मेकर्स ने इसकी रिलीज के लिए रिपब्लिक डे को चुना है. ये संजय लीला भंसाली की ग्रांड रोमांटिक वॉर फिल्म है.

‘ब्रह्मास्त्र’ में दिखे थे रणबीर-आलिया

आपको बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी को आखिरी बार फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में देखा गया था. इसमें दोनों की जोड़ी शादी के पहले नजर आई थी. शादी के बाद अभी तक उन्हें किसी भी फिल्म में नहीं देखा गया. हालांकि, इसके सीक्वल में भी दोनों साथ दिखेंगे.

यह भी पढ़ें: समय रैना संग डेटिंग रूमर्स के बीच ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में पहुंचीं मेधा शंकर, वीडियो वायरल

रणबीर कपूर इसके अलावा ‘रामायण’ का भी पार्ट हैं, जिसमें वो राम के रोल में दिखेंगे. इसके साथ ही इसमें सीता के रोल में साई पल्लवी भी हैं. फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 के मौके पर रिलीज किया जाएगा. वहीं, आलिया भट्ट को आखिरी बार ‘अल्फा’ में एक्शन मोड में देखा गया था.



Source


Share

Related post

Kunal Kohli Asks FDA’s Tukaram Mundhe To Raid…

Share News india Kunal Kohli Asks FDA’s Tukaram Mundhe To Raid Home Kitchens; Deepika Padukone Not In Brahmastra…
Ranbir Kapoor, Alia Bhatt, Deepika Padukone’s ‘Brahmastra 2’ to have Rs 550 crore budget? Details Inside

Ranbir Kapoor, Alia Bhatt, Deepika Padukone’s ‘Brahmastra 2’…

Share Much has been said and written about director Ayan Mukerji’s highly anticipated ‘Brahmastra 2’.The film, that is…
आलिया भट्ट ने याद आया फैमिली टाइम, रणबीर कपूर-बेटी राहा संग शेयर की वेकेशन फोटोज

आलिया भट्ट ने याद आया फैमिली टाइम, रणबीर…

Share आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर अपनी वेकेशन की फोटोज शेयर की है. इसे साझा करने के साथ…