• August 2, 2026

पति से कमाई! कैफे जैसा खाना खिलाती है क्रिएटर, मांगती है 1000 रुपए

पति से कमाई! कैफे जैसा खाना खिलाती है क्रिएटर, मांगती है 1000 रुपए
Share

Cafe Style Food: दिल्ली से सटे गुरुग्राम की एक फूड कंटेंट क्रिएटर अपने पति को कैफे-स्टाइल खाना बनाकर खिलाती है और बदले में पति से 1000 रुपए की कमाई करती है.  इसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई, जिसके बाद क्रिएटर ने भी ट्रोलिंग पर अपनी सफाई दी.

गुरुग्राम की फूड कंटेंट क्रिएटर प्रिया अपने पति के लिए स्पेशल कैफे-स्टाइल खाना बनाने पर 1,000 रुपए का इनवॉइस देती हैं. इसको लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. कुछ लोगों ने इसे मजेदार आइडिया बताया, जबकि कई ने इसकी आलोचना की. प्रिया का कहना है कि लोग वीडियो का पूरा सच समझे बिना राय बना रहे हैं.

शादी के बाद मजाक में शुरू हुई थी यह बात

प्रिया के मुताबिक, शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों पर बातचीत के दौरान यह आइडिया मजाक में शुरू हुआ था. उन्होंने कहा था कि कैफे-स्टाइल स्पेशल खाना मुफ्त नहीं मिलेगा. उनके पति ने भी मजाक में इसे स्वीकार कर लिया और तभी से हर खास डिश के साथ 1000 रुपए का ‘फन इनवॉइस’ देना दोनों की प्यारी परंपरा बन गई.

चायवालाज के फाउंडर रोहित शर्मा ने किया सुसाइड, 17 की उम्र में शुरू किया था बिजनेस

प्रिया का कहना है कि घर पर स्पेशल खाना बनाना भी समय और मेहनत का काम है. उनके मुताबिक, 1,000 रुपए का इनवॉइस सिर्फ उनके और उनके पति के बीच का मजाकिया समझौता है, जिसे लोग गलत तरीके से समझ रहे हैं.

दो हिस्सों में बटां सोशल मीडिया

इसको लेकर अब सोशल मीडिया दो हिस्सों में बटं गया. कुछ लोगों ने इसे रिश्तों में पैसों का हिसाब बताया, जबकि कई यूजर्स ने इसे पति-पत्नी के बीच आपसी सम्मान और मजाकिया समझ का उदाहरण बताया.

ट्रोलर्स को दिया साफ जवाब

ट्रोलिंग के बीच प्रिया ने कहा कि यह कमाई का जरिया नहीं, बल्कि पति-पत्नी के बीच का मजाकिया समझौता है. उनके मुताबिक, वह इस पैसे को भविष्य के फूड बिजनेस के लिए बचा रही हैं और इसका मकसद घर के काम की अहमियत को सम्मान देना है.

फोन से लेकर AC तक सब होगा सस्ता, Amazon दे रहा 80% तक डिस्काउंट

होममेकर के काम को सम्मान देने की कोशिश

प्रिया का कहना है कि घर का काम और परिवार की देखभाल भी मेहनत भरा काम है. उनके मुताबिक, अगर उनके वीडियो से होममेकर्स की मेहनत को पहचान मिलने लगे, तो यही उनकी सबसे बड़ी सफलता होगी.



Source


Share

Related post

विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द

विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस…

Share आईपीएल 2026 के दौरान विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच कथित विवाद ने सोशल मीडिया पर…
Rs 370 Biryani Row: Fadnavis Says Comedians Must Know Limits — Here’s Where Constitution Draws The Line

Rs 370 Biryani Row: Fadnavis Says Comedians Must…

Share Last Updated:June 12, 2026, 13:39 IST Maharastra CM Fadnavis weighed in on Rs 370 biryani controversy, backing…
Tripura Woman Brutally Assaulted By Live-In Partner In Gurugram After Late-Night Argument

Tripura Woman Brutally Assaulted By Live-In Partner In…

Share Last Updated:February 20, 2026, 05:31 IST The incident surfaced when the victim’s mother called the police, reporting…