- October 14, 2026
‘ब्रेकिंग बैड’ एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
हिट टीवी सीरीज़ ‘ब्रेकिंग बैड’ में वॉल्टर व्हाइट जूनियर का किरदार निभाने के लिए मशहूर आरजे मिट्टे का सोमवार, 12 अक्टूबर को निधन हो गया था. वे 34 साल के थे. कई रिपोर्ट्स में आरजे मिट्टे के सुसाइड करने के दावे किए जा रहे थे. वहीं अब एक्टर की निधन की असली वजह सामने आ गई है.
आरजे मिट्टे की मौत की क्या है असल वजह?
बता दें कि पुलिस ने आरजे मिट्टे की मौत में किसी गड़बड़ी की आशंका को खारिज कर दिया है. उनके निधन की खबर आने के एक दिन बाद, एक्टर के रिप्रेजेंटेटिव ने ‘पेज सिक्स’ को कंफर्म किया है कि मिट्टे ने आत्महत्या की थी. हालांकि, ब्राउनविले पुलिस विभाग ने कहा, “मौत की वजह और तरीका अभी पता नहीं चल पाया है, क्योंकि अभी जांच चल रही है.” ‘पीपल’ के अनुसार, एक जज ने सोमवार को लोकल टाइम के मुताबिक दोपहर 1.32 बजे मिट्टे को मृत घोषित कर दिया. हालांकि पोस्टमार्टम से और जानकारी मिलने की उम्मीद है, लेकिन अधिकारियों को किसी गड़बड़ी के संकेत नहीं मिले हैं..
आरजे मिट्टे कब आखिरी बार पब्लिकली आए थे नजर
मिट्टे की मौत कई लोगों के लिए बड़ा सदमा है, क्योंकि एक्टर ने 10 अक्टूबर को अपनी पार्टनर कैनेडी सुआरेज को प्रपोज करने के बाद अक्टूबर 2025 में उनसे सगाई की थी. इस जोड़े ने पिछले कुछ सालों में कई बार एक साथ रेड-कार्पेट पर मौजूदगी दर्ज कराई थी.
मिट्टे को आखिरी बार 2 अक्टूबर को पब्लिकली देखा गया था जब उन्होंने अपनी फिल्म ‘टॉकिंग टू स्ट्रेंजर्स’ के बारे में इंस्पायरिंग पॉडकास्ट ‘स्टॉरोस एंटरटेनमेंट’ से बात की थी. वे 5 अक्टूबर को ‘जो वल्पिस पॉडकास्ट’ में भी शामिल हुए थे, जहां उन्होंने ‘ब्रेकिंग बैड’ में वॉल्टर व्हाइट जूनियर का किरदार निभाने के अपने एक्सपीरियंस और भरपूर तरीके से जीवन जीने के महत्व पर चर्चा की थी.
ब्रायन क्रैंस्टन ने श्रद्धांजलि दी
मिट्टे के निधन की खबर के बाद, उनके साथ काम कर चुके कई कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और मशहूर एमसी सीरीज़ में उनके काम को याद किया. ब्रायन क्रैंस्टन, जिन्होंने मिटे के ऑन-स्क्रीन पिता वॉल्टर व्हाइट का किरदार निभाया था, ने इंस्टाग्राम पर दिवंगत अभिनेता को याद करते हुए एक इमोशनल नोट शेयर किया है.