• July 3, 2026

आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?

आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Share

वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फीमेल लीड वाली पहली फिल्म ‘अल्फा’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में आलिया भटट्, शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल ने अहम रोल प्ल किया है. साल की मच अवेटेड फिल्मों से एक ‘अल्फा’ का अब फर्स्ट रिव्यू भी आ गया है. जानते हैं ये फिल्म कैसी है?

‘अल्फा’ का फर्स्ट रिव्यू आउट
जैसे ही शिव रवैल के निर्देशन में बनी यह फिल्म सिनेमाघरों में पहुंची, एक्स पर फिल्म के फर्स्ट रिव्यू आने भी शुरू हो गए. खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले उमेर संधू ने ‘अल्फा’ का फर्स्ट रिव्यू शेयर किया है. उन्होंने इस एक्शन थ्रिलर में आलिया भट्ट को “पूरी तरह से गलत कास्टिंग”  बताया और फ़िल्म को “औसत से भी खराब” करार दिया.

अपने रिव्यू में उन्होंने लिखा, “अल्फा का फर्स्ट रिव्यू: फिल्म की सबसे बड़ी प्रॉब्लम आलिया भट्ट हैं. उन्हें गलत रोल दिया गया है. एक्शन अवतार में वह बहुत अजीब और खराब लग रही हैं. बॉबी देओल ने अच्छा काम किया है. शरवरी के ज्यादातर सीन आलिया की वजह से काट दिए गए हैं. कुल मिलाकर, ये ‘औसत से भी खराब एक्शन थ्रिलर’ है. पक्का फ्लॉप.”

 

सिनेहब द्वारा पोस्ट किए गए अल्फा के एक और रिव्यू में लिखा था, “ज़बरदस्त बीजीएम शानदार कैमियो और इस यूनिवर्स की अगली सबसे बड़ी फिल्म के लिए लीड एक्टर्स.”

ये भी पढ़ें:-Thursday Box Office 2nd July: गुरुवार को भी ‘वेलकम 3’ ने खूब छापे नेट, ‘कॉकटेल 2’ की भी नहीं थमी रफ्तार, जानें- सभी फिल्मों का कलेक्शन

अल्फा है जबरदस्त एक्शन पैक्ड फिल्म
फिल्म क्रिटिक कुलदीप गांधी ने ‘अल्फा’ का रिव्यू शेयर करते हुए लिखा है, “यह फिल्म दो बेखौफ महिलाओं की कहानी है, जिन्हें एक बेरहम दुश्मन के खिलाफ खतरनाक मिशन पर भेजा जाता है. फिल्म का पहला हिस्सा किरदारों और उनके इमोशनल सफर को दिखाने में समय लेता है, जबकि दूसरे हिस्से में जबरदस्त एक्शन, चौंकाने वाले ट्विस्ट और एक सैटिसफाइंग रिजल्ट देखने को मिलता है.”

 

अल्फा के बारे में
बता दें कि अल्फा वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है. इस फिल्म में आलिया और शरवरी एक्शन अवतार में हैं. वहीं बॉबी देओल विलेन के किरदार में हैं जबकि अनिल कपूर ने भी फिल्म में अहम रोल प्ले किया है. अल्फा 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. 

 ये भी पढ़ें:-Box Office: ‘कॉकटेल 2’ का दुनियाभर में तहलका, कोविड एरा के बाद शाहिद की बनी ऐसा करने वाली पहली फिल्म




Source


Share

Related post

2027 में बॉक्स ऑफिस पर टूटेंगे सारे रिकॉर्ड्स,…

Share रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी शादी के बाद पहली बार फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के…
Ranbir Kapoor, Alia Bhatt, Deepika Padukone’s ‘Brahmastra 2’ to have Rs 550 crore budget? Details Inside

Ranbir Kapoor, Alia Bhatt, Deepika Padukone’s ‘Brahmastra 2’…

Share Much has been said and written about director Ayan Mukerji’s highly anticipated ‘Brahmastra 2’.The film, that is…
आलिया भट्ट ने याद आया फैमिली टाइम, रणबीर कपूर-बेटी राहा संग शेयर की वेकेशन फोटोज

आलिया भट्ट ने याद आया फैमिली टाइम, रणबीर…

Share आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर अपनी वेकेशन की फोटोज शेयर की है. इसे साझा करने के साथ…