• April 6, 2026

Bengal Opinion Poll 2026: ममता बनर्जी या BJP, पश्चिम बंगाल में इस बार किसकी सरकार? ओपिनियन पोल

Bengal Opinion Poll 2026: ममता बनर्जी या BJP, पश्चिम बंगाल में इस बार किसकी सरकार? ओपिनियन पोल
Share

West Bengal Vidhan Sabha Chnav Opinion Poll 2026: इस साल देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसमें पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव पूरे देश की नजर है. इसे लेकर MATRIZE ने ओपिनियन पोल किया है. ये ओपिनियन पोल राजनीतिक दलों की सांसें अटकाने वाली है. सर्वे की मानें तो TMC को 43 फीसदी, बीजेपी को 42 फीसदी और अन्य को 16 फीसदी वोट मिलने की संभावना है.

सर्वे की मानें तो बंगाल की 294 सीटों पर कड़ा मुकाबला होने की संभावना है. MATRIZE ओपिनियन पोल के अनुसार TMC 140-160 सीटें, बीजेपी को 130-150 सीटें ओर अन्य को 8-16 सीटें मिलने की संभावना है. बंगाल में बहुमत का आंकड़ा 148 है. बंगाल का राजनीति परिदृश्य इस बार बदला हुआ है.

TMC से अलग होकर हुमायूं कबीर ने अपनी अलग पार्टी बनाई है, जिसका नाम आम जनता उन्नयन पार्टी है. उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM से गठबंधन किया है. कई मुश्लिम सीटों पर ये गठबंधन ममता बनर्जी की TMC को टक्कर देगी, जिससे बीजेपी को फायदा पहुंच सकता है. यही कारण है कि अधिकतर सीटों पर बीजेपी और TMC के उम्मीदवारों के बीच कड़े मुकाबले हो सकते हैं.

पूरा चुनावी शेड्यूल
पहले चरण के लिए अधिसूचना 30 मार्च 2026 को जारी होगी, जबकि दूसरे चरण के लिए 2 अप्रैल 2026 को अधिसूचना जारी की जाएगी. पहले चरण के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 6 अप्रैल है और दूसरे चरण के लिए 9 अप्रैल तय की गई है. नामांकन पत्रों की जांच 7 अप्रैल और 10 अप्रैल को होगी. उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख 9 अप्रैल और 13 अप्रैल है. चुनाव प्रक्रिया 6 मई 2026 तक पूरी कर ली जाएगी.

मतदाताओं का आंकड़ा
चुनाव आयोग के अनुसार, पश्चिम बंगाल में कुल 6.44 करोड़ मतदाता हैं. इनमें 3.28 करोड़ पुरुष और 3.16 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं, जबकि थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 1152 है. 18 से 19 साल के फर्स्ट टाइम वोटरों की संख्या 5.23 लाख है. 20 से 29 साल के मतदाताओं की संख्या 1.31 करोड़ है. 85 साल से अधिक उम्र के 3.79 लाख मतदाता हैं और 4.16 लाख दिव्यांग मतदाता भी इस चुनाव में हिस्सा लेंगे. ईवीएम को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है.

2021 चुनाव का रिकॉर्ड
साल 2021 में पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में चुनाव हुए थे. राज्य की 294 सीटों और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लंबा चुनाव कराया गया था. पिछले चुनाव में ममता बनर्जी के नेतृत्व में TMC ने शानदार जीत दर्ज की थी. TMC ने 294 में से 215 सीटें जीतकर करीब 48% वोट हासिल किए थे.



Source


Share

Related post

Jantar Mantar no longer ideal location for protest site? SC hears PIL seeking alternative venue

Jantar Mantar no longer ideal location for protest…

Share SC hears plea on Jantar Mantar as the protest venue site NEW DELHI: The Supreme Court on…
Trump’s Closest Gulf Allies Are Frustrated With His Iran War Strategy: What Does This Mean

Trump’s Closest Gulf Allies Are Frustrated With His…

Share Last Updated:August 02, 2026, 22:16 IST Gulf allies have asked United States for additional air-defence interceptors and…
Long hours hurting resident docs’ mental health, NMC tells SC

Long hours hurting resident docs’ mental health, NMC…

Share NEW DELHI: Long and crushing working hours have become a serious challenge for resident doctors, causing them…