• January 7, 2024

एनपीएस और अटल पेंशन योजना से जुड़े 97 लाख नए लोग, 7 करोड़ से ज्यादा हुए सब्सक्राइबर

एनपीएस और अटल पेंशन योजना से जुड़े 97 लाख नए लोग, 7 करोड़ से ज्यादा हुए सब्सक्राइबर
Share

NPS and APY: नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) और अटल पेंशन योजना (APY) से साल 2023 में 97 लाख नए लोग जुड़े हैं. इसके साथ ही इन 31 दिसंबर, 2023 तक दोनों पेंशन योजनाओं का कुल सब्सक्राइबर बेस 7.03 करोड़ पहुंच गया है. इनमें से 5.3 करोड़ लोग अटल पेंशन योजना से जुड़े हुए हैं. इस योजना का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 33,034 करोड़ पहुंच गया है.

एनपीएस और एपीवाय का कुल एयूएम 10.9 लाख करोड़ रुपये हुआ

पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) के चेयरमैन दीपक मोहंती (Deepak Mohanty) ने बताया कि साल 2023 में रिकॉर्ड संख्या में सब्सक्राइबर जुड़े हैं. एनपीएस और एपीवाई का कुल एयूएम 10.9 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है. इसमें सालाना आधार पर 27.9 फीसदी का उछाल आया है. इसमें कॉरपोरेट कर्मचारियों का योगदान 5.4 लाख करोड़ रुपये रहा है. साथ ही केंद्र सरकार के कर्मचारियों का योगदान 3.1 लाख करोड़ रहा. उन्होंने उम्मीद जताई कि मार्च, 2024 के अंत तक पेंशन फंड का एयूएम 12 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा.

पीएफ के बराबर लाया जाएगा पेंशन में नियोक्ता का योगदान

पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने पेंशन में नियोक्ता के योगदान को प्रोविडेंट फंड (PF) के बराबर लाने की सिफारिश की है. कर्मचारी के प्रोविडेंट फंड में नियोक्ता का योगदान वेतन (बेसिक एवं डिअरनेस अलाउंस) का 12 फीसदी तक जाता है. इसकी अधिकतम लिमिट 7.5 लाख है. इस योगदान पर मिलने वाला ब्याज टैक्स फ्री है. उधर, नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में सैलरी का 10 फीसदी योगदान ही नियोक्ता कर सकता है. फिलहाल एनपीएस में नियोक्ता का योगदान वेतन का 10 फीसदी और पीएफ में 12 फीसदी है.

एनपीएस में नियोक्ता का योगदान 14 फीसदी ले जाएंगे

पीएफआरडीए के चेयरमैन दीपक मोहंती ने कहा कि हमने एनपीएस में नियोक्ता के योगदान को ईपीएफओ के बराबर 12 फीसदी करने की मांग की है. हमारा लक्ष्य इसे 14 फीसदी तक ले जाने का है. सरकारी कर्मचारियों के लिए नियोक्ता का 14 फीसदी तक योगदान टैक्स फ्री है.

ये भी पढ़ें

Life Insurance: कोविड की मार खाई इंश्योरेंस कंपनियों को राहत, 19 हजार करोड़ रुपये के क्लेम कम हुए

Source

Share

Related post

भारत में टेलीग्राम पर लगा ‘ताला’, क्या अब कंगाल होने पर आ जाएगी कंपनी? जानें पूरा मामला

भारत में टेलीग्राम पर लगा ‘ताला’, क्या अब…

Share Telegram Ban Impact: भारत में टेलीग्राम के इस्तेमाल पर 22 जून तक रोक लगी रहेगी. इलेक्ट्रॉनिक्स और…
ट्रंप ने US के परमाणु हथियारों की ताकत पर किया बड़ा खुलासा, फिर चीन से डरे, कहा- ‘वो 5 साल में

ट्रंप ने US के परमाणु हथियारों की ताकत…

Share अमेरिका और ईरान के बीच समझौते पर हस्ताक्षर हो चुके हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस में…
Mutual Funds: म्यूचुअल फंड में नए युग की शुरुआत, SEBI लाया ‘लाइफ साइकिल फंड्स’, जानें फायदे

Mutual Funds: म्यूचुअल फंड में नए युग की…

Share SEBI introduces Life Cycle Funds: भारतीय म्यूचुअल फंड उद्योग अब एक नए युग की ओर बढ़ रहा…