• September 26, 2023

अयोध्या के राम मंदिर में कब होगी प्राण प्रतिष्ठा, क्या रहेगा खास? आया नया अपडेट

अयोध्या के राम मंदिर में कब होगी प्राण प्रतिष्ठा, क्या रहेगा खास? आया नया अपडेट
Share

अयोध्या में तीन मंजिला राम मंदिर के ग्राउंड फ्लोर निर्माण दिसंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा और 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने की उम्मीद है. राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने यह जानकारी न्यूज एजेंसी पीटीआई को एक इंटरव्यू में दी. 

नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि 20-24 जनवरी के दौरान किसी भी दिन प्राण प्रतिष्ठा से संबंधित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शामिल होने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से अभी तक इस बारे में अंतिम तारीख सूचित नहीं की गई है.

मिश्रा ने यह भी कहा कि मंदिर के शिखर पर स्थापित किए जाने वाले एक उपकरण डिजाइन पर काम चल रहा है, जिससे हर साल राम नवमी के दिन पवित्र गर्भगृह में भगवान के माथे पर सूर्य की किरणें पडेंगी. मिश्रा ने कहा कि इस उपकरण को बेंगलुरु में बनाया जा रहा है, जिसके डिजाइन की देखरेख वैज्ञानिक कर रहे हैं.



Source


Share

Related post

‘Nothing Can Shame Us Now’: Ram Temple Donation Theft Row Marks Nadir Of Indian Integrity, Says Allahabad HC Judge 

‘Nothing Can Shame Us Now’: Ram Temple Donation…

Share Last Updated:July 22, 2026, 05:25 IST The sharp observations emerged during a ruling on executive demolitions, commonly…
चंदा चोरी पर चंपत राय का इस्तीफा, जानें कांग्रेस की क्या है पहली प्रतिक्रिया

चंदा चोरी पर चंपत राय का इस्तीफा, जानें…

Share राम मंदिर चंदा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे के बाद देश में…
“ये दिन आएगा, कभी नहीं सोचा था…” दान चोरी के आरोपों पर फूटा राम मंदिर की लड़ाई लड़ने वाले शख्स का गुस्सा

“ये दिन आएगा, कभी नहीं सोचा था…” दान…

Share अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कथित दान चोरी के आरोपों को लेकर विवाद लगातार गहराता जा…