• April 28, 2024

ऋतुराज के बाद तुषार का कहर, चेन्नई ने हैदराबाद को 78 रनों से हराया

ऋतुराज के बाद तुषार का कहर, चेन्नई ने हैदराबाद को 78 रनों से हराया
Share

CSK vs SRH: चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 78 रनों से हरा दिया है. CSK की जीत के सबसे बड़े हीरो ऋतुराज गायकवाड़ और तुषार देशपांडे रहे. गायकवाड़ ने 98 रन की पारी खेली, वहीं देशपांडे ने 4 अहम विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी SRH की टीम 134 रनों के स्कोर पर ऑल-आउट हो गई. हैदराबाद की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही क्योंकि टीम 40 रन के स्कोर तक अपने तीनों टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का विकेट गंवा चुकी थी. इस बार हेनरिक क्लासेन भी कुछ कमाल नहीं दिखा पाए क्योंकि वो 21 गेंद खेलकर केवल 20 रन की पारी खेल सके. चेन्नई ने बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत 78 रनों से मैच को जीत लिया है.

एडन मारक्रम की 26 गेंद में 32 रन की पारी से हैदराबाद की जीत की उम्मीद बढ़ने लगी थीं. मगर वो 11वें ओवर में मारक्रम अपना विकेट गंवा बैठे. 15 ओवरों के बाद SRH 5 विकेट के नुकसान पर 109 रन बना चुकी थी और अब भी टीम को 30 गेंदों में 104 रनों की जरूरत थी. 16वें ओवर में हेनरिक क्लासेन और उससे अगले ओवर में अब्दुल समद का विकेट गिरते ही हैदराबाद की जीत की सब उम्मीदें लगभग खत्म हो चली थीं. समद ने 18 गेंद में 19 रन बनाए. आलम ये था कि SRH को आखिरी 2 ओवरों में 85 रनों की जरूरत थी और इस लक्ष्य को हासिल कर पाना नामुमकिन था. मुस्तफिजुर रहमान ने 19वें में ही आखिरी 2 विकेट चटका कर हैदराबाद को 134 रनों के स्कोर पर ऑल-आउट कर दिया.

CSK की धारदार गेंदबाजी

CSK की गेंदबाजी शुरुआत से ही सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों पर हावी रही. तुषार देशपांडे ने SRH के तीनों टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर चेन्नई की जीत की नींव रख दी थी. तुषार ने 3 ओवरों में 27 रन देकर कुल 4 विकेट चटकाए. दूसरी ओर मिडिल ओवरों में मथीशा पाथिराना ने 2 विकेट लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए जीत पाना आसान कर दिया था. रवींद्र जडेजा ने भी 4 ओवरों में 22 रन देकर 1 विकेट झटका. वहीं शार्दूल ठाकुर ने भी 1 विकेट लेने में सफलता पाई और अंत में मुस्तफिजुर रहमान ने 2 विकेट चटकाते हुए CSK की जीत सुनिश्चित की.

यह भी पढ़ें:

WATCH: ‘अच्छा हुआ नहीं लगाया सिक्स…’, विल जैक्स पर कोहली का हैरतअंगेज बयान; वीडियो हुआ वायरल

Source

Share

Related post

The ‘best is yet to come’ for Ayush Badoni

The ‘best is yet to come’ for Ayush…

Share Frank: Badoni admits he was subpar in the most recent IPL. | Photo Credit: FILE PHOTO: R.V.…
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द

विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस…

Share आईपीएल 2026 के दौरान विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच कथित विवाद ने सोशल मीडिया पर…
Interview | Sai Sudharsan: The satisfaction from scoring runs in Tests is unparalleled

Interview | Sai Sudharsan: The satisfaction from scoring…

Share Since the start of the IPL, runs have been flowing from B. Sai Sudharsan’s bat. The Gujarat Titans opener had a great…