• February 2, 2024

चीनी कपल ने 2 बच्चों को 15वीं मंजिल से फेंककर उतारा था मौत के घाट, हुई फांसी

चीनी कपल ने 2 बच्चों को 15वीं मंजिल से फेंककर उतारा था मौत के घाट, हुई फांसी
Share

China Latest News: चीन में एक कपल को फांसी दी गई है. इन पर 2 बच्चों को जान से मारने का आरोप था. इस कपल ने 2 नवंबर 2020 में अपने दो बच्चों को 15वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया था. इस दौरान मौके पर ही दोनों बच्चों की मौत हो गई थी. आरोपी कपल से जब इस घटना के बारे में बातचीत की गई तो उन्होंने इसे हादसा करार दिया था.

अदालत की मंजूरी के बाद कपल को फांसी की सजा दी गई है. ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, झांग बो और उसकी प्रेमिका ये चेंगचेन ने 2020 में इस घटना को अंजाम दिया था. उन्होंने अपनी दो साल की बेटी झांग रुइशू और एक साल के बेटे झांग यांगरुई को 15वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया था.

पुलिस की जांच में आया सच सामने

पुलिस ने जब जांच करनी शुरू की तो उन्हें पता चला कि कपल ने बच्चों की हत्या एक साजिश के तहत की थी. इस पर स्थानीय लोगों ने उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया था. झांग बो से पहले चेंगचेन के पहले पति का नाम झांग बो के था. हालांकि तलाक होने के बाद वह झांग बो से जुड़ गई. चेंगचेन, झांग बो के बच्चों के साथ नहीं रहना चाहती थी. यही वजह थी कि उसने झांग बो को हत्या करने के लिए उकसाया था.

सोशल मीडिया के जरिए हुआ प्यार

चोंगकिंग सरकारी अभियोजक के कार्यालय द्वारा जारी की गई एक सूचना के मुताबिक, झांग और चेंगचेन की मुलाकात सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी. बातचीत बढ़ते-बढ़ते वह रिश्ते में आ गए थे. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक ये कपल जहां रहता था उसका नाम टावर ब्लॉक था. झांग बो की भी शादी हो चुकी थी. उसकी पत्नी का नाम चेन मेइलिन था. इसके बावजूद वह ये चेंगशेन के साथ रह रहा था. हालांकि बाद में उसने मेइलिन को तलाक दे दिया.

यह भी पढ़ें- हाल-ए-पाकिस्तानः बैंक ने प्रतियोगिता में मांगे थे नोट के सुझाव, लोगों ने यूं कर दी मजेदार मीम्स की बौछार

Source

Share

Related post

Silk Route Back In Business: After 6 Years, India Reopens Historic Shipki La Trade Corridor With China

Silk Route Back In Business: After 6 Years,…

Share Last Updated:August 01, 2026, 20:38 IST The restoration of frontier commerce sets a constructive backdrop for ongoing…
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला

चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी…

Share चीन ने अमेरिका को सीधी धमकी दी है कि अगर उसकी AI कंपनियों पर यूएस में प्रतिबंध…
‘बेहतर संबंध चाहते हो तो…’, अमेरिकी चुनाव में सेंधमारी वाले आरोप पर भड़का चीन

‘बेहतर संबंध चाहते हो तो…’, अमेरिकी चुनाव में…

Share राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर अमेरिकी चुनाव में दखल देने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान…