• December 6, 2025

बुमराह, जडेजा, अय्यर और… 6 दिसंबर वाली प्लेइंग-11 है बेहद खास, जानें आज किस-किसका है जन्मदिन

बुमराह, जडेजा, अय्यर और… 6 दिसंबर वाली प्लेइंग-11 है बेहद खास, जानें आज किस-किसका है जन्मदिन
Share


6 दिसंबर का दिन भारतीय क्रिकेट कैलेंडर में हमेशा से खास रहा है.  इस तारीख पर जन्मे क्रिकेटर्स की लंबी और दमदार लिस्ट है. ऐसा कम देखने को मिलता है कि एक ही दिन इतने सारे इंटरनेशनल क्रिकेटर्स का जन्म हुआ हो. वो भी ऐसे नाम, जो अपने-अपने दौर में सबसे बेहतरीन रहे हैं. भारतीय क्रिकेट में तो ये तारीख और भी दिलचस्प है, क्योंकि एक-दो नहीं, बल्कि पांच भारतीय क्रिकेटर 6 दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं.

टीम इंडिया के 5 बड़े नाम

टीम इंडिया के तीन मौजूदा स्टार, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और श्रेयस अय्यर इस दिन जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं. ये तीनों खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट के लिए पिछले सालों में मैच-विनर्स की श्रेणी में रहे हैं.

  • जडेजा इस बार अपना 37वां जन्मदिन मनाएंगे.
  • बुमराह 32 साल के होंगे.
  • अय्यर अपना 31वां बर्थडे मनाएंगे.

इनके अलावा करुण नायर, जिन्होंने भारत के लिए ट्रिपल सेंचुरी जड़ी थी, और आरपी सिंह, जिन्होंने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी, दोनों इसी दिन पैदा हुए थे. मतलब एक दिन में पांच भारतीय खिलाड़ियों का बर्थडे, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड जैसा है.

विदेशी क्रिकेटर्स भी इस लिस्ट को बनाते हैं दमदार

6 दिसंबर सिर्फ भारतीय नामों से ही नहीं चमकता. कई विदेशी सितारे भी इसी तारीख को जन्मे हैं. इनमें सबसे बड़ा नाम है- एंड्रू फ्लिंटॉफ, इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर, जिन्होंने 2005 की एशेज में अपनी परफॉर्मेंस से इतिहास रचा था.  इसके अलावा पाकिस्तान के बल्लेबाज नासिर जमशेद, न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स, और आयरलैंड के युवा स्टार हैरी टेक्टर भी इसी दिन जन्मदिन मनाते हैं.

इन खिलाड़ियों में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और ऑलराउंड क्षमता का ऐसा मिश्रण है कि इन्हें मिलाकर एक मजबूत इंटरनेशनल प्लेइंग-11 तैयार की जा सकती है.

6 दिसंबर वाली स्पेशल प्लेइंग-11

अगर सिर्फ जन्मतिथि के आधार पर टीम बनाई जाए, तो 6 दिसंबर की टीम कुछ ऐसी दिखेगी,

नासिर जमशेद (पाकिस्तान), शॉन इरवाइन (जिम्बाब्वे), श्रेयस अय्यर (भारत), हैरी टेक्टर (आयरलैंड), करुण नायर (भारत), ग्लेन फिलिप्स (न्यूजीलैंड), एंड्रू फ्लिंटॉफ (इंग्लैंड), रवींद्र जडेजा (भारत),जसप्रीत बुमराह (भारत), डेवाल्ड प्रिटोरियस (द. अफ्रीका), आरपी सिंह (भारत). 



Source


Share

Related post

Rohit, Suryakumar back Shreyas to succeed as T20I captain

Rohit, Suryakumar back Shreyas to succeed as T20I…

Share Rohit Sharma, Suryakumar Yadav, Mumbai Cricket Association president Ajinkya Naik and and Shreyas Iyer in Mumbai on…
Shreyas, Tare combine powers Falcons to a win

Shreyas, Tare combine powers Falcons to a win

Share Shreyas Iyer drives one through covers en route SOBO Mumbai Falcons’ win against MSC Maratha Royals at…
‘It is tough’: Kuldeep Yadav explains challenges of switching from IPL to red-ball cricket

‘It is tough’: Kuldeep Yadav explains challenges of…

Share Kuldeep Yadav (Photo by @BCCI on X) NEW DELHI: India spinner Kuldeep Yadav says his attention is…