• April 7, 2025

‘बदसलूकी करने वाले चीन को हो रहा नुकसान’, शेयर बाजार क्रैश होने पर डोनाल्ड ट्रंप बोले- ‘नहीं है

‘बदसलूकी करने वाले चीन को हो रहा नुकसान’, शेयर बाजार क्रैश होने पर डोनाल्ड ट्रंप बोले- ‘नहीं है
Share

Donald Trump On Tariff: ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी के बाद पिछले कुछ दिनों में ग्लोबल मार्केट में हाहाकार मचा हुआ है. एशिया और यूरोप के शेयर बाजारों में भारी गिरावट आई है. इस पर भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि तेल की कीमतें कम हो गई हैं, कोई महंगाई नहीं है. उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब कई विशेषज्ञ मंदी की की चेतावनी दे चुके हैं. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पोस्ट करते हुए ट्रंप ने कहा, तेल की कीमतें कम हो गई हैं, ब्याज दरें कम हो गई हैं.  खाद्य पदार्थों की कीमतें कम हुई हैं, किसी भी तरह की कोई महंगाई नहीं है.” ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका पहले से लागू टैरिफ का दुरुपयोग करने वाले देशों से प्रति सप्ताह अरबों डॉलर कमा रहा है.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “चीन ने अमेरिका के साथ सबसे ज्यादा गलत किया. चीन के बाजार गिर रहे हैं.” चीन ने कहा कि वह 10 अप्रैल से अमेरिका से आयातित सभी वस्तुओं पर 34 फीसदी टैरिफ लगाएगा, जिसे ट्रंप ने हास्यास्पद करार दिया. चीन ने 16 अमेरिकी कंपनियों को दोहरे उपयोग वाली वस्तुओं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने का भी फैसला किया है. इस पर ट्रंप ने कहा कि चीन ने गलत किया, वे घबरा गए हैं.

इस बीच, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने चेतावनी दी कि अमेरिकी टैरिफ के कारण महंगाई बढ़ने और विकास धीमा होने की संभावना है. 

(ये स्टोरी ब्रेक हुई है, इसे लगातार अपडेट किया जा रहा है…)



Source


Share

Related post

‘धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी’, राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखी की तीन मा

‘धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी’,…

Share कथित NEET पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में गड़बड़ियों को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर कांग्रेस सांसद…
SC bans posting court clips on social media

SC bans posting court clips on social media

Share Apex court said any online use of audiovisual excerpts from hearings must have the approval of SC…
Amid rain & fresh landslides, Jammu-Srinagar NH closure enters Day 3

Amid rain & fresh landslides, Jammu-Srinagar NH closure…

Share Torrential rain triggered fresh landslides across J&K JAMMU: Torrential rain triggered fresh landslides across J&K on Friday,…